अनफिनिश्ड को फर्जी और झूठ बताने वालो पर फूटा प्रियंका चोपड़ा का गुस्सा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनफिनिश्ड को फर्जी और झूठ बताने वालो पर फूटा प्रियंका चोपड़ा का गुस्सा

अनफिनिश्ड में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में घटित कई घटनाओं का भी जिक्र किया है। उनकी इस

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस किताब में उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के अपने सफर से जुड़ी ढेर सारी बातों का जिक्र किया है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अनफिनिश्ड में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोले हैं। उनकी इस किताब को फैंस और क्रिटिक ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
1631525870 118627496 328216361953374 5124588281850513157 n
अनफिनिश्ड में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में घटित कई घटनाओं का भी जिक्र किया है। उनकी इस घटनाओं को कई समीक्षकों ने फर्जी और झूठ बताया है। उनकी किताब के बारे में ऐसी बातें करने वालों पर अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कहा है कि कुछ लोगों को उनकी किताब में गॉसिप्स चाहिए होती है। खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचीं।
1631525936 130203610 183316989898377 4667032433268599758 n
यहां उन्होंने अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर लंबी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किताब में लोगों की पहचान बताने में कोई हिचक थी। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह किताब उनके बारे में है किसी दूसरे के बारे में नहीं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह किसी और की कहानी नहीं बल्कि मेरी है। इसमें लिखा है प्रियंका की यादें, ठीक है, तो मेरी कहानी है। यह सच में बहुत ही फनी है।’
1631525921 81026727 555066141767424 330026567656101382 n
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मैंने कुछ रिव्यूज पढ़ें जिनमें कहा गया था कि ओह ऐसा नहीं था, मैंने इस तरह की चीजों के बारे में सच नहीं बोला। ऐसे में मेरे मन में यही बात आती है कि तो मूल रूप से आप मेरी किताब में एक गॉसिप चाहते थे। आप चाहते थे कि यह सब कुछ हो। मैं स्टारडस्ट नहीं हूं। यही बात है जो मैं सच में खुश हूं कि मेरी किताब दुनियाभर में नंबर 1 बेस्टसेलर है।’
1631525950 129170430 858404574705266 4717331131836774977 n
एक्ट्रेस ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, ‘मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। मैं कृपा पाने में विश्वास करती हूं।’ आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की किताब अनफिनिश्ड इसी साल रिलीज हुई है। अपनी इस किताब में उन्होंने जिंदगी से जुडे़ कई छोटे-बड़े किस्सों को शेयर किया है। साथ ही अपनी जिंदगी के कई संघर्षों का भी उन्होंने जिक्र किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।