ये काम करने से डरती हैं Priyanka Chopra, वीडियो शेयर कर देसी गर्ल ने खुद किया खुलासा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये काम करने से डरती हैं Priyanka Chopra, वीडियो शेयर कर देसी गर्ल ने खुद किया खुलासा

देसी गर्ल अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार प्रियंका

बॉलीवुड एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा भले ही काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर
अदाकारा अपने फैंस से जुड़े रहने की एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बॉलीवुड से
हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी
फैन फॉलोइंग का भी कोई मुकाबला नहीं है। देसी गर्ल अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी
फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार प्रियंका का एक ऐसा वीडियो सामने आया
है जिसे देखकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं।

1666000854 267999682 1101842257222804 1199588807969676750 n

प्रियंका चोपड़ा हाल
ही में केन्या गई थी जहां से वापस लौटते वक्त एक्ट्रेस ने फ्लाइट से अपना एक
वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। देसी गर्ल के उस वीडियो को एक फैन पेज
से इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है। इस वीडियो में अदाकारा फ्लाइट के अंदर बैठी
हुई दिख रही है, इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें उड़ने से डर लगता
है।

1666000890 screenshot 1

वीडियो में देसी
गर्ल कभी फ्लाइट की खिड़की दिखाती तो कभी खुद को और अपनी टीम को दिखा रही हैं। इस
वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने
 हैशटैग के साथ फियर ऑफ फ्लाइंग लिखा है। वहीं एक्ट्रेस ब्लैक टी और ब्लू जैकेट में अपने कैजुअल लुक में नजर आ रही
है। प्रियंका का ये वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है और वो इसे खूब
एन्जॉय भी कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के
साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। प्रियंका अपने काम के साथ अपनी फैमली को टाइम
देना कभी नहीं भूलती हैं। प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में ही सरोगेसी के
जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। हालांकि अभी तक देसी गर्ल ने अपनी बेटी
का चेहरा पब्लिक के सामने रिवील नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।