बहन Parineeti की इंगेजमेंट के लिए भारत लौटी Priyanka Chopra, लंदन एयरपोर्ट से स्पॉट हुई तस्वीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बहन Parineeti की इंगेजमेंट के लिए भारत लौटी Priyanka Chopra, लंदन एयरपोर्ट से स्पॉट हुई तस्वीर

जल्द ही बॉलीवुड और राजीनीति जगत का संगम होने जा रहा हैं। परिणीति- राघव की सगाई की तैयारियां

बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की दुनिया का सबसे चर्चित कपल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाला हैं। जिसके लिए दोनों के घरो में भी खूब ज़ोरो-शोरो से प्लानिंग चल रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का घर भी लाइटों से जगमगाता नजर आ रहा है। 
1683953448 priyanka chopra 2 3
तो वहीं बहन परिणीति की सगाई अटेंड करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत लौट रही हैं। जिसके लिए बीती रात ही पीसी ने अपनी लन्दन एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की हैं। एक ब्लॉगर ने प्रियंका चोपड़ा को लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। जिसके बाद से तो इन खबरों को और भी हवा मिल रही हैं। 
बहन की सगाई के लिए भारत लौटीं देसी गर्ल 
1683953457 whatsapp image 2023 05 13 at 9.13.28 am 1
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस दौरान काली रंग की टोपी और ओवरसाइजड हुडी पहने हुए नजर आ रही हैं। बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में देसी गर्ल क्या धमाल मचाती है यह तो पार्टी की इनसाइड तस्वीरें देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन साथ ही बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को शाम 5:00 बजे से शुरू की जाएगी। जिसके लिए काफी इंतज़ाम किये गए हैं। 
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी अपडेट्स 
1683953530 img 20230512 wa0049
बता दे कि बीते दिनों जब राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा लगातार हर दूसरे दिन एक साथ कैमरा में कैप्चर हो रहे थे तो दोनों को एक साथ देख इनकी शादी की खबरें खूब उड़ रही थीं। राघव परिणीति जब जब एक साथ नजर आए हैं तब तब मीडिया ने दोनों को शर्माने पर मजबूर किया है. एक दफा तो पैपराजी ने राघव चड्डा से यह तक कह दिया था कि उन्होंने राजनीति से परिणीति तक का सफर तय किया है। 
1683953537 100169420
पार्टी की इनसाइड डिटेल्स की बात करें तो खबरें आ रही हैं कि परिणीति और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरिमनी में डेढ़ सौ मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है। परिणीति की सगाई की थीम बॉलीवुड पर रखी गई है। खबरें हैं कि परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनने जा रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।