प्रियंका चोपड़ा जोधपुर रवाना होते समय दिखी बेहद खूबसूरत,देखें तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा जोधपुर रवाना होते समय दिखी बेहद खूबसूरत,देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस 2-3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के घर में पूजा-पाठ करने के बाद अब मंगल कार्य की शुरूआत कर दी गई है। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका-निक की शादी होगी। शादी से पहले मेंहदी और संगीत की रस्में भी जोधपुर में ही होंगी। । जिसके लिए यह कपल मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हो चुका है।

unnamed file

प्रियंका और निक ने साथ में कई खूबसूरत पोज़ दिए

मुंबई से जोधपुर रवाना होते समय प्रियंका चोपड़ा प्लाजो और कुर्ता पहने हुई थीं जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं निक जोनस खाकी ट्राउजर, वाइट टीशर्ट के साथ मरून शर्ट में नजए आए। शादी के बाद निक-प्रियंका की शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में होगा।

priyanka chopra leaving for jodhpur

 

इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन के साथ जोधपुर जाने वाले रिश्तेदार-परिवार की लिस्ट सामने आई है। इसमें दस लोगों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में प्रियंका के मेहमानों का नाम कम है।

29 11 2018 priinjodhpur 18693640

लिस्ट में निक के संगे संबंधियों की भरमार दिख रही है। इस लिस्ट में निक जोनस के भाई जोय जोनस और सोफी टर्नर का नाम भी है। इसके अलावा कुल 10 लोगों में चार पुरुष और बाकि छह महिलाओं का नाम है।

priinjodhonek

 

बता दें की इस शादी में फ्रेंड्स और फैमिली को मिलाकर करीब 80 लोग शामिल होंगे। शादी में प्रियंका ने किसी भी बॉलीवुड सेलेब को इनवाइट नहीं किया।

Screenshot 1 62

शादी के बाद प्रियंका-निक 2 रिसेप्शन देंगे। एक रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। हालांकि, मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की डेट अभी सामने नहीं आई।Screenshot 2 49

बता दें कि प्रियंका और निक की शादी पर तमाम फैंस की नजर है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।