बॉलीवुड के इन 5 दिग्गज अभिनेताओं के साथ Priyanka Chopra का रह चूका है अफेयर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड के इन 5 दिग्गज अभिनेताओं के साथ Priyanka Chopra का रह चूका है अफेयर

NULL

बॉलीवुड में यह हमेशा से रहा है कि अभिनेत्रियों का अफेयर किसी से भी हो जाए लेकिन वह शादी उसी से करती हैं जो रिच और फेमस होता है। इस बात का सच करती हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी Priyanka Chopra जिनका नाम इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है लेकिन अंत में उन्होंने फिरंगी गायक का ही हाथ थामा है।

1532679647 Nick Jonas And Priyanka Chopra 0

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ राजस्थान में 2 दिसंबर को शादी करेंगे। बता दें कि प्रियंका का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ चुका है।

priyanka chopra affair

इन अभिनेताओं के साथ रहा है Priyanka Chopra का अफेयर

1. असीम मर्चेंट

priyanka chopra boyfriends in industry

जब Priyanka Chopra स्ट्रगल कर रही थीं उस समय मॉडल असीम मर्चेंट के साथ उनका अफेयर रहा था। प्रियंका ने साल 2000 में असीम को छोड़ दिया था और प्रियंका की इस हरकत पर असीम ने प्रियंका के जीवन पर 67 डेज नाम की एक बायोपिक बनाने का ऐलान कर दिया था जिसमें प्रियंका का शायद कोई चेहरा वो दिखाने वाले थे मगर असीम को प्रियंका ने लीगल नोटिस भेज कर फिल्म बनाने से रुक दिया था।

2. हरमन बवेजा

priyanka chopra boyfriends in industry3

Priyanka Chopra का फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता हरमन बावेजा के नाम के साथ भी जोड़ा गया था। हरमन और प्रियंका ने फिल्म लव स्टोरी 2050 और व्हाट्स योर राशि में एक साथ काम किया था। कुछ साल इनका अफेयर चला था लेकिन फिल्म कमीने आने केबाद प्रियंका का नाम शाहिद के साथ जुड़ गया और हरमन के साथ उनका रिश्ता टूट गया।

3. शाहिद कपूर

priyanka chopra boyfriends in industry2

Priyanka Chopra के घर में एक बार इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी तब शाहिद ने ही उनका साथ दिया था। उसके बाद फिल्म कमीने आई थी तो लोगों ने इनका नाम के साथ लिंकअप कर दिया था। उन दिनों शाहिद और करीना का ब्रेकअप हुआ था और प्रियंका के साथ शाहिद की नजदीकी देखी जा सकती थी लेकिन करण जौहर के शो में प्रियंका ने माना था कि वह शाहिद की प्रेमिका रह चुकी हैं।

4. अक्षय कुमार

priyanka chopra boyfriends in industry1

Priyanka Chopra का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने फिल्म अंदाज, मुझसे शादी करोगी, एतराज और वक्त जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है। इसी दौरान जब अक्षय और प्रियंका का नाम जोड़ा गया तो ट्विंकल ने इस बात पर अक्षय को चेतावनी दे दी थी। उसके बाद अक्षय ने प्रियंका के साथ कभी काम नहीं किया।

5. शाहरुख खान

priyanka chopra boyfriends in industry5

Priyanka Chopra और किंग खान यानी शाहरुख खान ने आखिरी बार 2011 में फिल्म की थी उसके बाद उन दोनों को एक साथ दूसरी फिल्म में नहीं देखा गया क्योंकि पत्नी गौरी ने शाहरुख को सख्त वॉर्निंग दे दी थी। इस सबमें गौर करने वाली बात यह थी कि गौरी प्रियंका की कभी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।