'डांस इंडिया डांस' के सेट पर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने जमकर किया डांस , देखिये वायरल वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने जमकर किया डांस , देखिये वायरल वीडियो

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में व्यस्त है

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में व्यस्त है और इसी सिलसिले में एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट पर पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने शो की जज करीना कपूर के साथ शानदार समय बिताया। 
1569484363 106
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो के सेट की कई तस्वीरें शेयर की , साथ ही प्रियंका ने करीना कपूर के साथ सेट पर डांस भी किया। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा , ” हमारा फेस ऑफ, थैंक्यू #DanceIndiaDance , टैलेंटेड कंटेस्टंटों के साथ काफी मजा आया, जजों से जल्द फिर मुलाकात होगी। 

तस्वीरों में, करीना और प्रियंका एक दुसरे को किसिंग पोज़ देते दिखाई दी और सेट पर एक साथ कई तस्वीरें खिंचवाती भी नजर आयी। प्रियंका और करीना ने फिल्म डॉन 2 के हिट सांग ‘आज की रात’ पर स्टेज शेयर किया और जमकर थिरकती नजर आयी। 

प्रियंका और करीना ने 2004 की हिट एतराज़ में एक साथ अभिनय किया था । जहां करीना ने फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाई, वहीं प्रियंका ने अक्षय की एक गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई।
1569484380 100
प्रियंका बॉलीवुड फिल्म द स्काई पिंक से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है।  इस फिल्म में उनके अपोजिट फरहान अख्तर लीड किररदार में नजर आएंगे। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में ज़ायरा वसीम भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 
1569484387 105
प्रियंका और फरहान ने  ज़ायरा के माता-पिता का किरदार निभाया है और यह फिल्म आइशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म प्रियंका, रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा सह-निर्मित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।