प्रियंका चोपड़ा ने की एक नयी कामयाबी हासिल 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा ने की एक नयी कामयाबी हासिल 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल

NULL

बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ दुनिया की 500 प्रतिभाशाली लोगों में शामिल हो गयी है।प्रियंका ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है।Priyanka Chopra

वो लिंक्डइन के एक पोल में दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गई हैं। वह देश की ऐसी पहली बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।Priyanka Chopra

इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जानी मानी टॉक शो होस्ट ओपेरा विनफ्रे, रिचर्ड ब्रान्सन और बिल गेट््स जैसे नाम शामिल हैं। यह सूची डिजिटल मीडिया पर इन हस्तियों के प्रभाव को देखते हुए बनाई गई है। Priyanka Chopra

प्रियंका का इस लिस्ट में 15वां स्थान है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार्स एमा स्टोंस, विल स्मिथ, सेलेना गोमेत्र, रेहाना, ड्वेन जॉनसन, लेडी गागा और एलेन डीजेनरस जैसे नाम हैं।Priyanka Chopra

प्रियंका को अमेरिकी टीवी शो में जाने और हॉलीवुड में काम करने के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है और ये उसी का परिणाम है। अपनी इस उपलब्धि पर प्रियंका का कहना है कि इस तरह के प्रभावशाली लोगों की सूची में आने के लिए वो बहुत उतावली नहीं थीं लेकिन यह बहुत ही सुखद है।

Priyanka Chopra

वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल दुनिया भर में लोगों से संपर्क बनाये रखने के लिए करती हैं। यह देख कर अच्छा लगता है कि लोग भी उनसे जुड़ रहना चाहते हैं।Priyanka Chopra

प्रियंका इन दिनों अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीत्रन की शूटिंग कर रही हैं तथा उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में भी आने वाली हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।