प्रियंका चोपड़ा इतने लाख की ड्रेस पहन कर पहुंची निक से मिलने, तस्वीरें वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा इतने लाख की ड्रेस पहन कर पहुंची निक से मिलने, तस्वीरें वायरल

प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में होटल से निकल कर निक के पास जाते हुए देखा गया। इस

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जब से सिंगर निक जोनास से सगाई की है भले ही उनके भारतीय फैंस का दिल टूटा है लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आयी है।

प्रियंका चोपड़ा

अब उनके सभी फैंस को इंतजार है की प्रियंका कब निक जोनास से शादी करेंगी। बॉलीवुड के साथ साथ प्रियंका हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है और आज उनकी फैन लिस्ट में भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी फॉलोवर भी काफी है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स के साथ साथ अपनी ड्रेसिंग को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। चाहे बात रेड कारपेट की हो या किसी फंक्शन की प्रियंका चोपड़ा अपनी यूनीक ड्रेसेस को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रही है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में होटल से निकल कर निक के पास जाते हुए देखा गया। इस मौके पर प्रियंका ने रेड कलर की हॉट ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में वो बेहद शानदार लग रही थी तो कैमरे उनके कैद करने के लिए चमक गए।

प्रियंका चोपड़ा

आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका का यह लुक उनकी दोस्त और एक्ट्रेस मेगन मार्कल से मिलता-जुलता है। बात करें प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की तो, इस ड्रेस की कीमत 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के चर्चे हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हैं। प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 28.4 मिलियन है। प्रियंका सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाली भारतीय एक्ट्रेस हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में हाल ही में दीपिका पादुकोण को पछाड़ा है। प्रियंका के दुनिया भर में करोड़ों चाहने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की भी खूब सराहना की जाती है।

प्रियंका चोपड़ा

सोशल मीडिया पर अपने बेहतरीन मूव्स से छाई ये लड़की, VIDEO वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।