नवरात्रि का पवन पर्व शुरू हो चुका है और देशभर में इस त्योहार की हर तरफ रोनक है। इसी बीच अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन करने के लिए भारत आई प्रियंका चोपड़ा भी नवरात्रि के त्योहार पर हर्षोल्लास में डूबी दिखाई दी। प्रियंका चोपड़ा अपनी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को प्रमोट करने के लिए अहमदाबाद पहुंची।
जहां पर वो एक गरबा कार्यक्रम का हिस्सा बनी। इस दौरान प्रियंका और उनकी पूरी टीम ने खूब मस्ती भी करी और वहां पर मौजूद लोगों के साथ दिलचस्प बाते भी की। इस कार्यक्रम को होस्ट करने वाली अदिति रावल ने सोशल मीडिया पर गरबा कार्यक्रम की वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं।
वीडियो में प्रियंका फंक्शन में मौजूद ऑडिएंस को कहती हुई नजर आई की वो वहां पर गरबा सीखने के लिए आई हैं,क्या वो लोग उन्हें सिखाएंगे। इस पर वहां मौजूद भीड़ उन्हें पूरे जोश के साथ जवाब देते हुए नजर आती है।
वहीं दूसरे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा गरबा करती नज़र आयीं। इस गीत को आदित्य गड़वी ने आवाज़ दी। इस दौरान पारम्परिक कपड़ों में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
उन्होंने अनीता डोंगरे द्वारा एक बेहद शानदार मखमली डार्क हरे रंग का सूट पहना हुआ था। इस सूट को लॉन्ग कुर्ता और फ्लेयर्ड प्लाजो पैंट के साथ मैच किया गया था। सूट-सेट में सिल्वर एम्बेलिशमेंट एम्ब्रॉइडरी की गई है जिसके साथ प्रियंका ने ट्रांसपेरेंट दुपट्टा कैरी किया।
प्रियंका ने अपनी ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए स्टेटमेंट ईयरिंग्स,मांग-टिका और सूट के मैचिंग की हरी चूडिय़ांं पहनी हुई थी। न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका ने होंठों पर मैरून लिपस्टिक लगाकर ग्लैम लुक दिया और गालों को हाइलाइट किया। अपने हेयर स्टाइल के लिए प्रियंका ने मिड पार्टेड स्लीक बन बनाकर अपने ग्लैमरस लुक को पूरा किया।
फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ के ज़रिए प्रियंका 3 साल बाद बॉलीवुड के पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म में शोनाली बोस निर्देशित फ़िल्म में प्रियंका के साथ ज़ायरा वसीम और फ़रहान अख़्तर लीड रोल में हैं। फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।