प्रियंका चोपड़ा Oops मूमेंट का शिकार होने से बचीं, काम आया 5 लाख का ये छोटा बैग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा Oops मूमेंट का शिकार होने से बचीं, काम आया 5 लाख का ये छोटा बैग

रविवार की रात इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा 77 वें गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स में पहुंची। जहां पर एक्ट्रेस पति

रविवार की रात इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा 77 वें गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स में पहुंची। जहां पर एक्ट्रेस  पति निक जोनस के साथ एक दम हॉट लुक में नजर आईं। ये कार्यक्रम अमेरिका के बेवेर्ले हिल्टन होटल में रखा गया था। अगर बात प्रियंका चोपड़ा के लुक की करी जाए तो इस खास मौके पर एक्ट्रेस  बेहद अलग अटायर में दिखाई। 
1578486286 nic
वहीं इस अवॉर्ड शो में प्रियंका चोपड़ा अपनी  ड्रेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन इस दौरान अभिनेत्री अपनी ड्रेस के की वजह से ऑकवर्ड सिचुएशन का शिकार होते हुए बाल-बाल बचीं।
1578486311 pri
अवॉर्ड समारोह में प्रियंका गोल्डन-ब्लैक पारदर्शी ड्रेस  पहने नजर आई। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया हुआ था। बात अगर प्रियंका के हेयर स्टाइल की करें तो उन्होंने ओपन हेयर लुक किया हुआ था और हाथ में हैंड बैग भी कैरी किया हुआ था।
1578486326 prink
 प्रियंका जैसे ही इवेंट से बाहर आई तब मीडिया ने उन्हें तस्वीरें लेने के लिए घेर लिया। इस दौरान प्रियंका अपनी डे्रस की वजह से असहज नजर आई और बार-बार ड्रेस  ठीक करते हुए भी दिखाई दी।
1578486399 priyanka chopra and nick jonas priyanka chopra and nick jonas 1578393708
 तस्वीरों में प्रियंका अपने बैग को कभी कंधे पर तो कभी हाथ में पकड़े दिखीं। इस बीच प्रियंका को ड्रेस में आगे की तरफ कुछ ठीक नहीं लगा और उन्होंने बैग को आगे करके हाथ में पकड़ लिया।
1578486414 nic (2)
बता दे की प्रिंयका अपने हाथ में तकरीबन 5 लाख रुपये का एक Bvlgari हैंडबैग कैरी कर रही थीं जिसे उन्होंने शील्ड की तरह इस्तेमाल किया और खुद की गलत एंगल वाली तस्वीरें क्लिक होने से बचाने में कामयाब रहीं।
1578486779 p 12
अब इस ड्रेस  की वजह से लोग जहां एक ओर प्रियंका को ट्रोल करने में लगे हुए हैं तो वहीं इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रियंका की समझदारी की तारीफ करने में लगे हुए हैं।
1578486436 prr
 कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि प्रियंका चोपड़ा जानती हैं कि इस तरह की सिचुएशन को उन्हें किस तरह से हैंडल करना चाहिए। तो वहीं कई लोगों का कहना है जब प्रियंका इस तरह की ड्रेस पहनकर असहज महसूस कर रही थीं तो उन्हें ऐसी ड्रेस नहीं पहननी चाहिए थी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।