प्र‍ियंका चोपड़ा की फिल्म टॉरेंटो फिल्म फेस्टिवल में छाई, तालियां 5 मिनट तक बजती रहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्र‍ियंका चोपड़ा की फिल्म टॉरेंटो फिल्म फेस्टिवल में छाई, तालियां 5 मिनट तक बजती रहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काइ इज पिंक का प्रीमियर टॉरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काइ इज पिंक का प्रीमियर टॉरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया। इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर के साथ फिल्‍म की पूरी टीम पहुंची। 
1568536498 priyanka chopra film team
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा को स्टैंडिंग ओवेशन इस इवेंट पर फिल्म के लिए दिया गया। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 सितंबर को किया गया था और लगभग 5 मिनट के लिए इस फिल्म के लिए प्रियंका की अदाकारी के लिए सभी ने खड़े होकर तालियां बजाई। 

वहां पर मौजूद कई लोग प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में अदाकारी देखकर भावुक हो गए थे। कई मायनों में प्रियंका की फिल्म स्काइ इज पिंक बहुत खास है। एक ऐसे कपल पर इस फिल्म की कहानी है जिनकी बेटी को एक जानलेवा बीमारी है। 
1568536608 the sky is pink flim
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 3 साल बाद आ रही है। इस बॉलीवुड फिल्‍म के जरिए प्रियंका बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल निक जोनास ने दिंसबर में शादी रचाई थी इस लिहाज से यह उनकी पहली फिल्म है। 
1568536695 theskyispink
प्रियंका चोपड़ा के होम प्रोडक्‍शन Purple Pebble Pictures के बनैर में यह फिल्‍म बनी है जिस वजह से यह प्रियंका के लिए और भी खास है। यह प्रियंका की पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसका प्रोडक्‍शन उन्होंने खुद किया है। 
1568536753 priyanka chopra
भारत में प्रियंका की यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है इस पर भी सबकी नजरें है। दरअसल सलमान खान की फिल्‍म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन प्रियंका ने इस फिल्म को अचानक ही छोड़ दिया जिसके बाद उनकी गुडविल थोड़ी खराब हो गई है। 
1568536870 priyanka chopra
फिल्म भारत से बॉलीवुड में एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा वापसी करने जा रहीं थीं। इस फिल्म में सारी चीजें प्रियंका के साथ तय हो गईं थीं इतना ही नहीं प्रियंका का नाम इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर ने तय कर दिया था। अचानक फिल्म भारत से प्रियंका ने वॉकआउट कर दिया। 
1568536922 film bharat
प्रियंका को फिल्‍म के एक्टर-डायरेक्टर ने बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानीं। इतना ही नहीं फिल्म छोड़ने के बारे में प्रियंका ने प्रोड्यूसर को भी नहीं बताया था। प्रियंका के इस फैसले से पूरा क्रू बहुत नाराज हो गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।