Shoking:प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पर पहली इतनी महंगी ड्रेस, कीमत सुन दंग रह जायेंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Shoking:प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पर पहली इतनी महंगी ड्रेस, कीमत सुन दंग रह जायेंगे आप

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने देश वापस आने के बाद अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने देश वापस आने के बाद अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की जिसके बाद उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की ट्रैडिनशनल डे्रस पहनी हुई है जिसमें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगे हुए है।

https://www.instagram.com/p/BpzZY3XHdei/

इस फोटो में उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई भी है। लेकिन ये फोटो केवल प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की वजह से ही वायरल हो रही है क्योंकि उन्होंने जो डे्रस पहनी हुई है उसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

https://www.instagram.com/p/BpCyw1BjMS-/

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पार्टी में पहनी इतनी महंगी ड्रेस

दिवाली सेलिब्रेशन की इस फोटो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जिस येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं खबरों के मुताबिक अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन की गई इस ड्रेस की कीमत 1,20,000/- रुपये है।  इसके अलावा इस ड्रेस के साथ उन्होंने जो जूतियां पहनी हैं उनकी कीमत भी 3 हजार रुपये बताई जा रही है।

priyanka madhu

इस ड्रेस के साथ उन्होंने लॉन्ग इयरिंग भी पहने हैं जो ड्रेस के साथ खूब जंच रहे हैं। जाहिर तौर पर प्रियंका के लिए यह कीमत बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन इतनी कीमत की ड्रेस खरीदना किसी भी आम आदमी के लिए महज एक सपना भर हो सकता है।

https://www.instagram.com/p/Bp48jkGnui3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_camera

सोशल मीडिया के जरिए सामने आई इस तस्वीर में प्रियंका उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई के साथ नजर आ रही हैं। दिवाली के मौके पर शेयर इस तस्वीर को अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। प्रियंका के अलावा उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई भी दिवाली पर ट्रेडिश्नल अवतार में दिख रही हैं।

priyanka thought of such a costly dress worn on diwali a big shock 177972

बता दें की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है ।प्रियंका और निक अगले महीने यानी दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका की शादी में 1500 से 2000 मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हो सकती है।

https://www.instagram.com/p/BpTJNpfDzlI/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।