प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को बुरी नजर से बचाने के लिए किया ऐसा काम, करीना कपूर भी कर बैठी रिएक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को बुरी नजर से बचाने के लिए किया ऐसा काम, करीना कपूर भी कर बैठी रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की कुछ और अनसीन तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
इन दिनों अपनी बेटी मालती के साथ वक्त बिता रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी बेटी की
तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। जिसे फैंस भी काफी पसंद करते हैं। एक बार
फिर प्रियंका ने बेटी की कुछ और अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो
काफी तेजी से इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो ही है। प्रियंका और उनकी लाडली की क्यूट
पिक्चर्स पर ना केवल फैंस बल्कि सेलेब्स तक खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए
हैं।

1661157659 277364952 132536405996539 7530460826432148027 n

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें
शेयर की है।। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,
प्यार जैसा कोई और नहीं। इन तस्वीरों में देसी गर्ल अपनी बेटी मालती के
साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में मालती अपनी मां की गोद में बैठकर पूल का तुल्फ
उठाती दिख रही है, तो दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस की बेटी के छोटे-छोटे पैर उनके
चेहरे पर दिखाई दे रहे हैं

प्रियंका की बेटी के हाथ में बंधा काला धागा और पैरों में नजर आ रहे काले मोती
की पायल। गोल्ड और काले मोतियों से बने इस पायल में हार्ट शेप का डिजाइन बना है
, जिसपर हर किसी की निगाहें थम गई हैं।दरअसल, भारत में काले धागे को लोग बुरी
नजर से बचाने के लिए इस्तेमाल करते है ऐसे में देसी गर्ल का विदेश में रहते हुए बेटी
के हाथ में काला धागा और पैर में काली मोती की पायल देख लोग हैरान हो गए है।

1661157682 300860576 122906547006652 4453456424233688592 n

अभिनेत्री की इस क्यूट पोस्ट को अब तक 1लाख से ज्यादा लोग लाइक्स मिल चुके
हैं। वहीं सेलेब्स भी प्रियंका की इस पोस्ट पर दिल खोलकर कॉमेंट कर रहे हैं।
एक्ट्रेस की बहन परिणीति चोपड़ा ने कॉमेंट करते हुए लिखा
, ”मुझे उसकी याद आती है। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लिखा, ”सच। वहीं करीना कपूर खान ने प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट
करते हुए लिखा
, “पीसी और उसके बच्चे को खूब बड़ा हग।”

1661157860 whatsapp image 2022 08 22 at 2.14.00 pm

1661157866 whatsapp image 2022 08 22 at 2.13.58 pm

1661157990 whatsapp image 2022 08 22 at 2.16.18 pm

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर की अगली फिल्म
जी ले जरा से बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म
में उनके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगी। बीते
दिनों ही एक्ट्रेस ने अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज की शूटिंग खत्म की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।