प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस पर इतना महंगा कोट पहनकर पति संग घूमने निकलीं,कीमत जानकर रहे जायेंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा क्रिसमस पर इतना महंगा कोट पहनकर पति संग घूमने निकलीं,कीमत जानकर रहे जायेंगे हैरान

इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल

इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। वैसे इस बार क्रिसमस के खास मौके पर निक जोनस अपनी पत्नी के पास लंदन पहुंच चुके हैं। वहीं दोनों ने साथ में प्रियंका चोपड़ा और निक क्रिसमस को काफी अच्छे तरीके से सेलिब्रेट किया। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक के साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर साझा की है,जिसमें दोनों बहुत सुंदर दिखाई दे रहे हैं। 
1608964696 1
इस दौरान प्रियंका व्हाइट कलर की जैकेट पहने नजर आ रही हैं तो वहीं निक जोनस ब्लैक कलर की लॉन्ग जैकेट में दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका ने व्हाइट जैकेट के साथ में व्हाइट ओटीटी सनग्लासेस भी कैरी किया हुआ है। दोनों के साथ एक्ट्रेस का डॉग डायना भी है। फैंस को उनकी व्हाइट कोट काफी पसंद आ रहा है।

अगर बात प्रियंका की करी जाए तो व्हाइट कोट की बात करें तो उनके एलिगेंट कोट की कीमत 52 हजार रुपए बताई जा रही है।  इस कालीना मैक्सी लाइटवेट डाउन कोट के साथ हूडी जुडी हुई है। ए-लाइन फिट वाले इस खूबसूरत कोट में बेल्ट और पिलो कालर है।
1608964799 2
वर्कफं्रट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था,जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ दिखाई दिए थे। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह फिल्मों में अब द व्हाइट टाइगर है,जिसमें राजकुमार राव उनके साथ नजर आएंगे। पहली बार दोनों इस फिल्म के जरिए स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।
1608964853 3
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सैम ह्युघन और सेलीन डायोन के साथ एक हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की है। अलगे महीने वह अपनी किताब अनफिनिश्ड भी लॉन्च करेंगी। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।