प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ गर्लफ्रेंड संग सगाई टूटने के बाद अंबानी की पार्टी में नजर आए इस मिस्ट्री गर्ल के साथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ गर्लफ्रेंड संग सगाई टूटने के बाद अंबानी की पार्टी में नजर आए इस मिस्ट्री गर्ल के साथ

इसी साल बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्घार्थ का रोका इशिता कुमार के साथ हुआ था।

इसी साल बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्घार्थ का रोका इशिता कुमार के साथ हुआ था। इशिता और सिद्घार्थ अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई थीं। शादी की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थी। 
1567588660 bollywood.2
लेकिन फिर किसी कारण से इन दोनों का रिश्ता कुछ खास नहीं चल पाने की वजह से इनकी सगाई टूट गई। लेकिन अब सगाई टूट जाने के करीब 5 महीने बाद सिद्घार्थ को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। 
1567588153 14 35 027727021siddharth chopra 1
ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि तेलुगू अभिनेत्री नीलम उपाध्याय है। सिद्घार्थ और नीलम सोमवार के दिन मुकेश अंबानी के घर गणपति पूजा में साथ दिखाई दिए क्योंकि ये दोनों वहां एक साथ पहुंचे थे। 
1567588167 vyg
अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। इतना ही नहीं इस खास मौके पर ये दोनों सेम कलर की ड्रेस पहने हुए भी नजर आए। 
1567588425 neelam
सिद्घार्थ चोपड़ा ने जहां डार्क ब्लू और क्रीम कलर का कुर्ता पायजामा पहना तो वहीं उनकी साथी नीलम भी डार्क ब्लू कलर की गाउन पहने नजर आई। 
1567588175 siddharth chopra 2
सिद्घार्थ चोपड़ा अपनी सगाई टूट जाने के कुछ महीने बाद ही तेलुगू अभिनेत्री के साथ नजर आना उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला सकता है। 
1567588474 neelm
खैर,नीलम अभी 25 साल की है। नीलम गुजरात से हैं उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत तेलुगू फिल्म मि.7 से करी थी। नीलम की ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। अब तक नीलम 3 से 4 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
1567588212 screenshot 1
बता दें कि  पहले ऐसी खबरें आई थी कि प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता की सर्जरी होनी है। ये सर्जरी शादी से पहले ही होनी है ऐसे में शादी की तारीख तक उनका ठीक हो पाना बहुत मुश्किल है। इसलिए सिद्घार्थ और इशिता की शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। इस बीच प्रियंका और उनके भाई सिद्घार्थ ने इशिता को इंस्टा से अनफॉलो कर दिया था।
1567588282 0521priyanka11 1556615313
बता दें कि सिद्घार्थ की सगाई टूटने की खबर को मां मधु चोपड़ा ने कंफर्म किया था। उन्होंने बताया कि सिद्घार्थ और इशिता ने आपसी सहमति करने के बाद इस रिश्ते को यहीं खत्म करने का फैसला लिया है। 
1567588236 thequint
ये कोई पहली बार नहीं जब प्रियंका के भाई की शादी टूटी हो क्योंकि इससे पहले साल 2014 में भी सिद्घार्थ की शादी टूट चुकी है। उस वक्त सिद्घार्थ की शादी कनिका माथुर से तय हुई थी। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान बनाया था। लेकिन यह सिद्घार्थ की कनिका के साथ भी शादी नहीं हो पाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।