प्रियंका चोपड़ा भड़की कांग्रेस नेता पर कहा- महिलाओं को नीचा दिखाना बंद करो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा भड़की कांग्रेस नेता पर कहा- महिलाओं को नीचा दिखाना बंद करो

NULL

बॉॅलीवुड की देसी गर्ल और असम की ब्रांडएबेंसडर प्रियंका चोपड़ा आजकल काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की असम टूरिज्म के कैलेंडर पर एक तस्वीर को लेकर काफी बवाल मचा गया है। कांग्रेस पार्टी के सारे ही मेंबर्स ने प्रियंका चोपड़ा की इस फैंसी ड्रेस में तस्वीर का विरोध किया था।

2 294

अब इस पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर बात की है। इस मामले में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी को तोड़ते हुए अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि प्रियंका ने कहा है कि महिलाओं को हमेशा छोटी से छोटी बातों को लेकर ट्रोल किया जाता है और उन्हें निशाना बनाया जाता है।

3 249प्रियंका ने कहा, “औरतों को हमेशा शर्मिंदा महसूस कराया जाता है। वो चाहे कुछ भी पहने या कहे, महिलाओं को अक्सर नीचा दिखाया जाता है। औरतों को हमेशा ये बताया जाता है कि उन्हें ऐसे करना चाहिए या ऐसे रहना चाहिए।”

4 208

प्रियंका ने आगे कहा, “अगर मैं लोगों की बातों को लेकर सेंसिटिव हो जाती तो शायद में अपना ये 20 साल का कॅरियर नहीं बना पाती। मैं अपनी जिंदगी अपने लिए और अपने करीबियों के लिए जीती हूं। मैंने अपने करियर के  शुरूआती दौर में ही ये सीख लिया था कि आप सबको खुश नहीं कर सकते हैं। तो फिर लोगों की राय पर चिंतित क्यों होना चाहिए?”

5 207

 प्रियंका ने कहा, “मुझे सोशल मीडिया से प्यार है। मुझे जो भी चाहिए वो मैं सोशल मीडिया पर अपलोड करती हूं। मैं लोगों की ओपिनियन को दिल से नहीं लगाती। अगर मैं लोगों के कमेंट्स को गंभीरता  से लेने लगु तो फिर शायद मैं चैन से जी नहीं पाउंगी।”

6 179

प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं। अब असम टूरिज्म के कैलेंडर पर प्रियंका चोपड़ा की क्लीवेज फोटो को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना गुस्सा व्यक्त किया था।

7 153

उन्होंने प्रियंका को असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर पद से हटाए जाने की मांग की थी। पार्टी का कहना था कि प्रियंका ने असम की सभ्यता के साथ खिलवाड़ किया है। बहुत से लोग प्रियंका के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।