पति निक जोनस के लिए चीयरलीडर बनीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस के लिए पागल नजर आई भीड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पति निक जोनस के लिए चीयरलीडर बनीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस के लिए पागल नजर आई भीड़

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ गोल्फ के मैदान में पहुंचीं जहां ऐक्ट्रेस की मौजूदगी ने सबका दिल

देसी गर्ल प्रियंका
चोपड़ा और उनके पति सिंगर निक जोनस एक दूसरे से प्यार जताने का एक भी मौका नहीं
छोड़ते हैं। दोनों जब भी साथ नजर आते है तो उनकी बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत लेती
है। आए दिन इस स्टार कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही होती हैं।
एक बार फिर इस कपल की फोटो इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है जिसमें प्रियंका चोपड़ा
अपने पति निक जोनस को चीयर करती दिख रही हैं।

दरअसल प्रियंका
चोपड़ा अपने पति निक के लिए उस समय चीयरलीडर बनीं जब वह
अमेरिका में नेवादा के लेक ताहो में गोल्फ खेल रहे थे।
एसीसी गोल्फ चैंपियनशिप के दौरान कपल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर
सामने आई है जिनमें निक गोल्फ खेलते और प्रियंका उनके खड़ी दिखाई दे रहीं है।

कपल की इन वीडियो
और तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट से साझा किया गया है। एक वीडियो में
प्रियंका अपनी एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान
अभिनेत्री व्हाइट कलर का टॉप
, शॉर्ट्स, नीली जैकेट और टोपी पहने
हुए दिखाई दे रही हैं। देसी गर्ल इस लुक में काफी कूल लग रही हैं।

1657517136 292105200 5503139099784264 1949097598804330055 n

देसी गर्ल  की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है,
ऐसे में उनके हर वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटाते है। इस बार भी प्रियंका और
निक की इन वीडियो पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट किया
, ‘प्रियंका बहुत खुश लग रही हैं कि वे वहां हैं, मददगार पत्नी।एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वे सुंदर लग रही हैं, आशा है कि निक कुछ तस्वीरें पोस्ट करेंगे।

1657517356 screenshot 1

1657517362 screenshot 2

1657517366 screenshot 3

1657517370 screenshot 4

वैसे बता दें कि निक
जब भी किसी खेल में हिस्सा लेते हैं
, प्रियंका अक्सर उनके साथ
मौजूद रहती हैं। इससे पहले भी कई बार प्रियंका को अपने पति निक को चीयर करते देखा
गया है। देसी गर्ल अपनी शूटिंग के बावजूद निक के लिए टाइम निकाल ही लेती है। निक
भी अक्सर हर इवेंट में प्रियंका के साथ दिखाई देते है। कपल के फैंस भी दोनों की
केमिस्ट्री को काफी पसंद करते है।

1657517380 289239641 592807522184185 2171880793627427876 n

वहीं प्रियंका के
वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स जैसे
इट्स ऑल कमिंग बैक टू मीऔर सीरीज सिटाडेलमें नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरामें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल
करती दिखेंगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।