प्रियंका चोपड़ा ने ब्राइडल शावर पार्टी के बाद अब मनाई बैचलर पार्टी, फोटोज वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा ने ब्राइडल शावर पार्टी के बाद अब मनाई बैचलर पार्टी, फोटोज वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस साल के अंत तक अपने मंगेतर निक के साथ शादी के

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस साल के अंत तक अपने मंगेतर निक के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। शादी से पहले अभिनेत्री हर पल को खूब एंजॉय कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने दोस्तों के लिए ब्राइडल शावर पार्टी का अयोजन किया था इसके बाद अब बैचलर पार्टी का जश्न मनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने बैचलेरेट पार्टी में ने जमकर मस्ती की। उन्होंने पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

https://www.instagram.com/p/Bpxgu-ElSII/?utm_source=ig_embed

बैचलर पार्टी की तस्वीरें आईं सामने

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बैचलरेट पार्टी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने ‘स्क्वॉड’ के साथ नजर आ रही हैं। इस पार्टी में प्रियंका वाइट वनपीस ड्रेस के साथ हाई बूट्स में नजर आईं। इस आउटफिट में वह काफी सेक्सी दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BpyH8GAFQM8/?utm_source=ig_embed

इस पार्टी  में  प्रियंका चोपड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करती दिखीं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैचलर पार्टी की घोषणा की थी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो सफेद रंग के ड्रेस में नजर आ रही थीं।

https://www.instagram.com/p/BpwdFJ1n-19/?utm_source=ig_embed

सोशल मीडिया पर बैचलेरेट पार्टी की तस्वीरें हुई वायरल

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। प्रियंका की इस बैचलेरेट पार्टी में उनके कुछ दोस्त शामिल हुए। प्रियंका ने बैचलरेट पार्टी की थीम गोल्डन और पिंक रखी थी।

https://www.instagram.com/p/Bpxg_TFFVct/?utm_source=ig_embed

इसी थीम को ध्यान में रखकर पार्टी की सारी तैयारियां की गई है। इस तस्वीर में गोल्डन और सुनहरे रंग के गुब्बारों के साथ उसी रंग के फूल भी सजावट में इस्तेमाल किए गए है। इसके साथ ही लाल रंग की स्लीपर और पीले रंग के फोन की भी तस्वीरें सामने आई हैं।

https://www.instagram.com/p/BpuQiqvFBXR/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

बता दें की प्रियंका की फोटो पर उनकी होने वाली सास और निक जोनस की मम्मी डेनिस जोनस ने भी कमेंट किया है। डेनिस ने फोटो पर लिखा- ‘बी गुड।’ इस कमेंट से साफ है कि प्रियंका की होने वाली सास अभी से बहू का खास ख्याल रख रही हैं।Priyanka Chopra Bachelor Party 2 1541321549 rend 1 1

प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड से कई बड़े सितारे शामिल होंगे। प्रियंका की शादी का वेन्यू राजस्थान का उमेद पैलेस हो सकता है। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस दो बार शादी के बंधन में बंधेंगे।

https://www.instagram.com/p/BpxFt4dH954/?utm_source=ig_embed

एक बार ये शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार होगी। इस बाद दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेडिंग लहंगे के लिए फैशन डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला से मुलाकात की है।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं ।

https://www.instagram.com/p/Bpxh_sVFECy/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।