फिल्म वॉर के सांग घुंघरू पर जमकर थिरकी प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिल्म वॉर के सांग घुंघरू पर जमकर थिरकी प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बीते दिनों रिलीज़ हुई फिल्म वॉर का सांग ‘घुंघरू’ काफी पसंद किया गया था और अब इस सांग

बीते दिनों रिलीज़ हुई फिल्म वॉर का सांग ‘घुंघरू’ काफी पसंद किया गया था और अब इस सांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे प्रियंका चोपड़ा और वाणी कपूर जमकर डांस करती नजर आ रही है। दोनों ने ऋतिक रोशन के इस शानदार डांस नंबर के सिग्नेचर स्टेप को कॉपी करने की भरपूर कोशिश की। 
1574667782 600
ये डांस वीडियो एक पार्टी के दौरान का है और सोशल मीडिया पर फैंस इसे काफी पसंद कर रहे है। वीडियो में प्रियंका और वाणी खूब हंसती हुई नजर आ रही है। दोनों ने डांस के दौरान खूब मस्ती भी की। 
1574667789 602
इस पार्टी में कई अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल थी। प्रियंका और वाणी का डांस खत्म होने के बाद वीडियो में सोनाली बेंद्रे भी दिखाई दी, जिन्होंने दोनों को इस शानदार डांस के लिए दोनों को गले लगाया। 
1574667797 601
बता दें पार्टी में सोनाली बेंद्रे, वाणी कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा कृति सैनन, कटरीना कैफ एकता कपूर, नुसरत भरुचा, हुमा कुरैशी और ताहिरा कश्यप भी नजर आयी। पार्टी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने ग्लेमर का भरपूर तड़का भी लगाया। 

इस पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर का टॉप और पैंट पहना था वहीँ वाणी कपूर पीच कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आयी। दोनों के डांस को पार्टी में मौजूद अन्य अभिनेत्रियों ने भी खूब चीयर किया। 
1574667810 603
बता दें फिल्म ‘वॉर’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के सांग घुंघरू में ऋतिक और टाइगर ने जबरदस्त डांस पेश किया था। 
1574667821 604

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।