शादी के बाद काम पर जुटीं प्रियंका,पति निक संग इवेंट में की शिरकत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के बाद काम पर जुटीं प्रियंका,पति निक संग इवेंट में की शिरकत

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से चर्चा में है। और निक जोनस से शादी करने

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से चर्चा में है। और निक जोनस से शादी करने के बाद अब वह इंटरलेशनल लेवल पर भी प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो सामने आई है।

priyanka1 1544202718

बता दें कि शुक्रवार को प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ एक इवेंट में पहुंची थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में लगी हुई हैं। इस दौरान निक जोनस के साथ प्रियंका कुछ इस अंदाज में कैमरे में कैद हुई। प्रियंका इस मॉर्डन लुक में काफी ज्यादा अच्छी लग रही हैं।

vyg 7933 1544202932

 

ऐप बंबल को लांच करने दिल्ली पहुंची प्रियंका

दिल्ली में अपने डेटिंग ऐप बंबल को लांच करने के बाद शुक्रवार की रात मुंबई में भी इसका धमाल दिखाई दिया। इस मौके पर प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए। इस इवेंट में प्रियंका वेस्टर्स ड्रेस पहनी हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में लाल और नीले रंग का चमकीला गाउन पहना हुआ था।

IMG 76021

निक के साथ पहुंची प्रियंका ने एक नई नवेली दुल्हन की तरह सिंदूर और चूड़ा भी पहने हुए दिखीं। फोटोशूट के दौरान भी निक ने एक पल के लिए भी प्रियंका को अकेला नहीं छोड़ा। इस इवेंट में कई बड़े सितारे जैसे स्वरा भास्कर, मंदिरा बेदी और अक्सर चर्चा में रहने वाला कपल वीजे अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा का नाम शामिल है।

priyanka and nick event

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा का सोशल और डेटिंग ऐप बंबल में निवेशक के रूप में यह पहला कदम है, जिसे भारत में लांच किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य समाज में बदलाव और महिला सशक्तिकरण है। भारत, एशिया में ऐसा पहला देश है जहां यह ऐप लांच किया गया है जिसे व्हिटनी वोल्फ हर्ड जो टिंडर की को-फाउंडर भी रह चुकी हैं, जिन्होंने इसे बनाया है।prilatestmumbai

शुक्रवार को इस इवेंट में जब प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे तो वहां मौजूद तमाम लोगों में इस नवविवाहित जोड़ी के लिए ज़बरदस्त क्रेज़ दिखा। प्रियंका और निक ने इस दौरान फोटोग्राफरों को भी एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। प्रियंका और निक जिस तरह से एक दूसरे की आंखों में देख रहे है इससे समझा जा सकता है कि दोनों में कितना प्यार है।

nickpriyankalatestmumbai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।