मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि, पति निक जोनस के साथ की पूजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मां बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि, पति निक जोनस के साथ की पूजा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रह रही हों

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रह रही हों लेकिन वह भारतीय परंपरा को आज भी वैसे ही निभा रही हैं जैसा कि पहले निभाती आईं  हैं। देशभर में आज महाशिवरात्रि कि धूम देखने को मिल रही है। इस दिन देवो के देव महदेव और  माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस खास दिन बाकी सेलेब्स की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अपने घर पर पति निक जोनस के साथ शिवरात्रि पर पूजा करते नजर आई।
1646129887 19
मालूम हो माता-पिता का सुख प्राप्त होने के बाद कपल की यह पहली शिवरात्रि है। प्रियंका लॉस एंजलिस में रह रही हैं जहां पर उन्होंने अपने घर पर विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। वो और निक जमीन पर बैठे हुए हैं। उनके साथ पंडित भी हैं। सामने भगवान शिव की बड़ी सी मूर्ति रखी है।
1646129813 17
इंडियन आउटफिट में दिखे निक-प्रियंका 
पूजा के समय एक्ट्रेस हल्के गुलाबी रंग का दुपट्टा सिर पर ले रखा है जिस पर फ्लोरल प्रिंट किया गया है। वहीं उनके पति निक भी इंडियन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पहना है। तस्वीर के साथ में एक्ट्रेस ने लिखा- महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।‘ आगे उन्होंने लिखा, ‘हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय। वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने अपने आउटफिट को दिखाया है और हाथ से ओके का साइन कर रही हैं।
1646129607 274887009 4946225318748501 4054198374216992127 n
1646129622 274915007 495836038713815 7659041522731832622 n
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद प्रियंका और निक पिछले महीनों 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। जिसकी जानकारी दोनों ने एक पोस्ट शेयर करके दी थी।
1646129900 18
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार हॉलीवुड की फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन’ में नजर आईं थी। जबकि बॉलीवुड में उनकी आने वाली फिल्म फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ है। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी।  
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।