प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शावर पार्टी में सास ने जबरदस्त डांस किया अपनी होने वाली समधन के साथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शावर पार्टी में सास ने जबरदस्त डांस किया अपनी होने वाली समधन के साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरह से छाई

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शावर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरह से छाई हुई है। प्रियंका जल्द ही अमेरिका पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बधाने वाली हैं। प्रियंका की शादी की डेट्स अब तक तो सामने आई नहीं है।

nick jonas priyanka chopra

लेकिन तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर जमकर एन्जॉय किया है। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा उनकी सास डेनिस जोनस समेत कई करीबी एक्टे्रस के साथ पार्टी को एन्जॉय करते हुए देखा गया।

https://www.instagram.com/p/BpiN5z1nJAn/?utm_source=ig_embed

बता दें कि इसी पार्टी के दौरान एक खास वीडियो में प्रियंका अपनी मां और होने वाली सास के साथ डांस फ्लोर पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

Priyanka bridal shower 3

अपने शॉवर पार्टी के सिलिब्रेशन की कुछ फोटो प्रियंका चोपड़ा ने साझा करी हैं। इस मौके पर प्रियंका ने आइवरी मारचेसा की सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

https://www.instagram.com/p/Bph6cRcBD_d/?utm_source=ig_embed

मधु चोपड़ा इस दौरान ब्लैक आउटफिट और प्रियंका की होने वाली सास डेनिस जोनस रेड जम्पसूट में देखी गई।

Priyanka bridal shower 4

यह कोई पहला मौका नहीं जब प्रियंका की मां और उनकी समधन को डांस फ्लोर पर देखा गया हो इससे पहले भी वह सगाई के मौके पर मधु चोपड़ा के साथ डांस करती हुई नजर आई।

https://twitter.com/PriyankaDailyFC/status/1057098723837296640

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की दिसंबर में होगी शादी

रिपोर्ट्स की मानें तो 36 साल की प्रियंका चोपड़ा की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेंगे। 2 दिसंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में वे 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास (26) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगी। इस शादी में बॉलीवुड से कई बड़े सितारों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

nick jonas priyanka chopra gettyimages 1026893784

प्रियंका और निक की सगाई इसी साल अगस्त में मुंबई में हुई थी। सगाई की रस्में हिंदू रिवाज से हुई थीं और इस दौरान निक और उनके पेरेंट्स भी दिखाई दिए थे।

4 Priyanka Chopra Nick Jonas start dating

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।