'सिटी ऑफ लव' पेरिस में रोमांस करते नजर आये प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, तस्वीर हुई वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘सिटी ऑफ लव’ पेरिस में रोमांस करते नजर आये प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, तस्वीर हुई वायरल

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस व उनके पति और पॉप सिंगर निक जोनस को फ्रांस की राजधानी, जो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय की चमक बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और चर्चा में रहता है उनका और उनके पति निक जोनस का प्यार !
1561549654 60467797 376096509697677 2923887409973450463 n
प्रियंका और निक आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते है और उनका ये प्यार फैंस को ना सिर्फ पसंद आता है बल्कि उनकी तस्वीरें खूब वायरल भी होती है। 
1561549662 62479348 2813247042080232 7312343165027642641 n
अपने बिजी शेड्यूल के चलते भी प्रियंका और निक ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताते है और एक साथ घूमना भी इन्हे काफी पसंद है। साथ ही रोमांटिक पलों के लिए भी ये कपल सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। 
1561549688 62466372 472753163534976 5016432101961285899 n
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस व उनके पति और पॉप सिंगर निक जोनस को फ्रांस की राजधानी, जो ‘सिटी ऑफ लव’ के नाम से भी मशहूर है, में एक-दूसरे के संग रोमांस करते हुए देखा गया। 
1561549696 62267218 222954795254303 832143465451459933 n
निक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ वाली अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर के कैप्शन में निक ने लिखा, “द सिटी ऑफ लव।”
1561549712 whatsapp image 2019 06 26 at 17.15.00
इसका जवाब प्रियंका ने एक किस ईमोजी के साथ दिया है। यह जोड़ा कथित तौर पर पेरिस में निक के भाई जो की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। 
1561549721 61046936 215980166033062 7389176831566681714 n
बॉलीवुड में अगर काम की बात करें तो प्रियंका ने फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ की शूटिंग पूरी कर ली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।