प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजिलिस में खरीदा 144 करोड़ रुपए लग्जरी ड्रीम हाउस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजिलिस में खरीदा 144 करोड़ रुपए लग्जरी ड्रीम हाउस

प्रियंका चोपड़ा ने अक्सर ये मिसाल पेश की है कि अगर इंसान ठान ले तो अपने सपने जरूर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल अमेरिकी सिंगर – एक्टर निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में ही बस गयी थी। प्रियंका जितनी शानदार एक्ट्रेस, उतनी ही मजबूत इरादों वाली महिला भी है। 
1573722304 70263889 2397641863647513 2983219995825672626 n
प्रियंका चोपड़ा ने अक्सर ये मिसाल पेश की है कि अगर इंसान ठान ले तो अपने सपने जरूर पूरे कर सकता है। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका सपना है वो अमेरिका में अपना खुद का घर लें और अब उन्होंने अपना ड्रीम पूरा कर लिया है। 
1573722311 71229792 472103660061754 3752249302791583896 n
हाल ही में खबर आयी है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 144 करोड़ रुपए का घर खरीदा हैं। ये घर बेहद आलिशान है और जल्द ही इसमें इंटीरियर का काम शुरू कर दिया जायेगा। 
1573722318 59687952 472263313529932 8699558029698863395 n
बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 144 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक के आधुनिक घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, ऊंची छत और पर्याप्त बाहरी जगह है। 
1573722324 64111648 457509101730632 3685733576504881147 n
निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। प्रियंका ने एक नया घर खरीदने की इच्छा जताई थी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, ‘घर खरीदना और मां बनना मेरी टू-डू लिस्ट में है।’ 
1573722329 67423492 512584039524688 5911810523462651262 n
प्रियंका ने कहा था, ‘मेरे लिए घर वह है जहां मैं खुश हूं, मेरे आस-पास के लोग खुश रहें। प्रियंका हाल ही में फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। वह रॉबर्ट रोड्रिग्ज की फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।
1573722338 69563132 2377746108941755 7014398365245416370 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।