Priyanka Chopra और निक जोनस ने 25 अगस्त को सगाई कर ली है और इसके बाद से फैंस बस उनकी शादी की खबर का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों जोधपुर में 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BnzmAPwAR_n/?utm_source=ig_embed
जोधपुर की सबसे शानदार लोकेशन पर बने एक होटल की बुकिंग भी 200 मेहमानों के लिए पूरी हो चुकी है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसके मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी कर चुके हैं।
बता दें कि यह शादी की तस्वीर लास वेगास के वेडिंग चैपल के बाहर है जहां लोग ईसाई परंपरा के अनुसार चर्च में शादी करते हैं। और Priyanka Chopra के परिधानों को देखकर तो यही लग रहा है कि उन्होंने चर्च की रस्में पूरी कर ली है।
6 बार शादी करना चाहती है प्रियंका चोपड़ा
एक पुराने फिल्मफेयर इंटरव्यू की मानें तो Priyanka Chopra 6 बार शादी करना चाहती थी। इनमें से एक शादी तो वह अपने दादाजी के घर अंबाला में करना चाहती हैं। ये प्रियंका की पारंपरिक रस्मों और रिवाजों वाली,ढोल ताशों वाली,दोस्त-रिश्तेदारों वाली और परिवार वाली शादी होगी।
https://www.instagram.com/p/Bo_IOJCF2Ry/?utm_source=ig_embed
बता दें कि सगाई होने से पहले ही Priyanka Chopra और निक की रिलेशनशिप काफी चर्चा में रही है। दोनों को कई इवेंट पर एक साथ देखा गया है। पिछले 18 अगस्त को ही इस कपल की मुंबई में रोका सेरिमनी हुई थी। और तब से यही कयास लगाए जा रहे हैं।
लेकिन होने वाली दुल्हन या दुल्हा या दोनों के परिवार की तरफ़ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है। पहले भी कई रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि Priyanka Chopra और निक जोनस नवंबर में शादी कर सकता है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है।