क्वा‌ंटिको ‌विवाद पर प्रियंका ने माफी मांगी, बोली - 'मुझे भारतीय होने पर गर्व है' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्वा‌ंटिको ‌विवाद पर प्रियंका ने माफी मांगी, बोली – ‘मुझे भारतीय होने पर गर्व है’

NULL

प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। शो के एक एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया था जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। हालीवुड शो ‘क्वांटिको’ में हिंदू आतंकवाद से जुड़े दृश्य पर अब प्रियंका चोपड़ा ने भी माफी मांग ली है। बता दें, इससे पहले शो के निर्माताओं ने भी माफी मांगी थी। प्रियंका ने इस मुद्दे पर रविवार को ट्वीट किया, ‘क्वांटिको के इस विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके लिए वो दुखी हैं और माफी चाहती हैं। उनका मकसद कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।’

प्रियंका का ट्वीट…

प्रियंका ने ये भी लिखा, ‘उन्‍हें भारतीय होने पर गर्व है और कभी नहीं बदलेगा।’ बता दें, क्वांटिको के तीसरे सीजन ‘द ब्लड ऑफ़ रोमियो’ में दिखाए गए इस सीन का सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ। इसमें प्रियंका चोपड़ा को निशाने पर लिया जा रहा था. जिसके बाद क्वांटिको के निर्माताओं ने माफी मांगते हुए ये साफ किया कि इस सब में प्रियंका का कोई हाथ नहीं है।

निर्माताओं ने भी मांगी माफी

प्रोड्यूसर्स ने जारी किए माफीनामे में कहा, ‘एबीसी स्टूडियोज और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स क्वांटिको के हालिया एपिसोड को आपत्त‍िजनक दिखाए जाने पर अपने दर्शकों से माफी मांगते हैं। ये एपिसोड इमोशन्स से भरा है. प्रियंका चोपड़ा ने इस शो को क्रिएट नहीं किया है, न ही शो की कास्ट‍िंग या स्टोरीलाइन में उनका कोई हाथ है।’

दरअसल क्वांटिको सीरिज में प्रियंका के जिस सीन पर विवाद हुआ है उसमें वो एक आतंकी की पहचान कर रही हैं। उस दौरान वो कहती हैं- ‘इसने गले में रुद्राक्ष पहना है। ये पाकिस्तानी नहीं है। यह भारतीय राष्ट्रवादी है और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है।’

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।