Pahalgam Attack पर आई Priyanka और Shahrukh की प्रतिक्रिया, कहा- 'शब्दों में बयां करना मुश्किल' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pahalgam Attack पर आई Priyanka और Shahrukh की प्रतिक्रिया, कहा- ‘शब्दों में बयां करना मुश्किल’

पहलगाम हमले पर प्रियंका और शाहरुख ने जताया दुख, कहा- ‘शब्दों में बयां करना मुश्किल’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दुख और संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रियंका ने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि यह घटना हमें लंबे समय तक परेशान करेगी। शाहरुख ने दुख और गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल बताया और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की।

पहलगाम आतंकी हमले पर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रियंका ने कहा कि यह घटना हमें लंबे समय तक परेशान करेगी, जबकि शाहरुख ने इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल बताया। अन्य बॉलीवुड सेलेब्स जैसे आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा ने भी इस हमले पर दुख व्यक्त किया।तमाम सेलेब्स के बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और किंग खान का भी हमले पर रिएक्शन सामने आया है। प्रियंका और शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर हमले की निंदा की है और इसमें जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ”पहलगाम में जो हुआ, वह निंदनीय है। लोग वहां छुट्टियां मनाने, हनीमून मनाने, अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने आए थे। वे बस कश्मीर की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे थे। कई मासूम लोगों की जान उस तूफान में फंस गई, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। अपनों के सामने ही उन्हें निशाना बनाया गया। यह ऐसी घटना नहीं है जिसे हम भूलकर आगे बढ़ सकें। यह हमें लंबे समय तक परेशान करेगी। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस हमले से प्रभावित हुए हैं।”

शाहरुख खान ने लिखा- ”पहलगाम में हुई हिंसा पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय में, हम केवल भगवान से पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें।”

प्रियंका के अलावा, आलिया भट्ट ने भी पहलगाम हमले पर अपना दुख व्यक्त किया है। आलिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा- ”पहलगाम से आई खबर दिल दहला देने वाली है। निर्दोष लोगों की जान चली गई। टूरिस्ट, परिवार और वहां गए लोग बस उस खूबसूरती को जी रहे थे, सुकून की तलाश में थे, जिंदगी जी रहे थे, लेकिन अब उनकी जिंदगी में सिर्फ दुख है। हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो यह हमारी इंसानियत को जैसे खत्म कर देता है। इस हमले में मारे गए लोगों की आत्मा को भगवान शांति दे।”

Screenshot1

वहीं अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा पोस्ट किया और लिखा, ”कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए भयावह आतंकी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं। यह बेहद दर्दनाक हमला है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।