बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब चर्चे हैं। अब प्रियंका की दुनिया भर में फैली पॉपुलैरिटी ने ऐसा धमाल कर दिखाया कि एक्ट्रेस विश्वभर में सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय सेलेब्रिटी उभर कर समाने आई हैं।
खास बात यह है कि प्रियंका ने इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े स्टार्स जैसे सलमान खान,शाहरुख खान और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पछाड़ दिया है।
जी हां हाल ही में हुए एक ताजा सर्वे के अनुसार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अक्टूबर 2019 में 2.74 मिलियन बार ऑनलाइन सर्च किया गया है।
इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान का नाम शामिल है। जिन्हें अक्टूबर के महीने में 1.89 मिलियन बार सर्च किया गया है। बता दें कि बोस्टन के एक ग्रप SEMRush ने दुनिया भर में भारतीय सेलिब्रेटी की पॉपुलैरिटी का पता लगाने के लिए अक्टूर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच एक सर्वे किया।
लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा बार सर्च दिसंबर 2018 में किया था। क्योंकि इस बीच प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। इस महीने प्रियंका को 3.6 मिलियन बार सर्च किया गया।
वहीं सर्वे के पूरे एक साल के समय में प्रियंका को एवरेज तौर पर हर महीने 4.2 मिलियन बार सर्च किया गया है। जबकि दंबग खान को इसी समय में हर महीने करीब 2 मिलियन से थोड़ा ही ज्यादा बार सर्च किया गया होगा।
फीमेल एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो प्रियंका टॉप पर रही। इसके बाद सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण को सर्च किया गया है।
मेल अभिनेताओं की कैटेगरी में सलमान खान,शाहरुख खान और अमरीश पुरी को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। जबकि अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में 7 वें नंबर पर हैं।