प्रियंका चोपड़ा ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ,पति निक संग मिलकर दिया डोनेशन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ,पति निक संग मिलकर दिया डोनेशन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान कायम करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कोरोना संकट के बीच

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान कायम करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं साथ ही वह आये दिन  लोगों की खूब मदद भी कर रही हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है जब मुसीबत में फंसे लोगों के लिए प्रियंका ने मदद को अपना हाथ आगे बढ़ाया है। 
1595922404 2
जी हां इन दिनों असम में आई बाढ़ के लिए काम करने वाली संस्थाओं को प्रियंका और निक ने  कुछ रकम दान की है। इसके अलावा दोनों ने अपने फैन्स से भी अपील की है कि वे भी हरसंभव सहायता के लिए आगे आये।
1595922363 1
असम भी बाढ़ की चपेट में  आया 
भारत पहले से ही कोरोना कहर से उभर नहीं पा रहा है और अब बिहार के बाद असम भी बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ में फंसे लोगों को आये दिन न जाने कितनी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन परेशान लोगों की मदद के लिए प्रियंका और निक आगे आए हैं।
1595922504 3
 इस दौरान प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा है-असम के लिए प्रार्थना कीजिए,मैं कुछ विश्वसनीय संगठनों का विवरण साझा कर रही हूं जो असम में कुछ अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने भी एक दान दिया है। आइए हम उनका समर्थन करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें। #Assamfloods #PrayForAssam #AssamNeedsHelp @PRIYANKACHOPRA!

जानकारी के लिए बता दें प्रियंका चोपड़ा को असम की टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर रही हैं,उन्हें ये जिम्मेदारी 2016 में दी गई थी,जिसके बाद वो राज्य के कई कैंपेन का हिस्सा भी रहीं। फिलहाल असम में बाढ़ आने की वजह से सामान्य जीवन में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
1595922667 4
वहीं लोग अपने सामान और जानवरों को अस्थायी शेल्टरों में ले जाने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं इसी साल में  चौथी बार असम के विभिन्न जिलों में बाढ़ का संकट मंडराया है। जिस वजह से असम के लोग लगातार बाढ़ से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।