प्रिंस और युविका की संगीत और कॉकटेल पार्टी में सितारों ने मचाया धमाल, देखिये वीडियोस और तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रिंस और युविका की संगीत और कॉकटेल पार्टी में सितारों ने मचाया धमाल, देखिये वीडियोस और तस्वीरें

शादी से पहले की रस्मे 10 अक्टूबर से ही शुरू हो गयी थी और बीती शाम प्रिंस और

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आज 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों बिग बॉस सीजन 9 में शो के कंटेस्टेंट बने थे और इसी शो के दौरान उनके बीच नजदीकियां भी बढ़ी। शुरुआत में प्रिंस और युविका ने अपने प्यार को छुपाने की कोशिश की पर फिर खुलकर अपने रिश्ते को सबके सामने ले ही आये।

प्रिंस और युविका

लम्बे समय की प्यार भरी डेटिंग के बाद अब दोनों लव बर्ड्स अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे है। शादी से पहले की रस्मे जैसे हवन, मेहंदी , इंगेजमेंट और हल्दी 10 अक्टूबर से ही शुरू हो गयी थी और बीती शाम इस कपल द्वारा संगीत और कॉकटेल पार्टी रखी गयी जिसमे कई नामी सितारे शामिल हुए।

प्रिंस और युविका

इस पार्टी में प्रिंस और युविका के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त शामिल हुए जिनमे रश्मि देसाई, रणविजय सिंह , करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर, हाल ही शादी करने वाले कीथ सेक्वेरा और रोशेल राव, क्लाउडिआ सिएस्ला, मंदना करीमी, प्रियंक शर्मा, टेरेंस लेविस थे जिन्होंने इस पार्टी में जमकर धमाल मचाया।

प्रिंस और युविका

प्रिंस नरूला इस पार्टी के दौरान पीच कलर के कुर्ते और गोल्डन जैकेट में नजर आये जिसमे वो बेहद शानदार लार रहे थे वहीँ युविका चौधरी आइवरी लहंगे में किसी परी से कम नहीं लग रही थी। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गयी।

https://www.instagram.com/p/BozX_-wjkLB/

https://www.instagram.com/p/Bo0a0zYD2fa/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bo0U7MmAhpc/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BozhfPLFz4x/

https://www.instagram.com/p/BozSLuWD_jr/

https://www.instagram.com/p/Bo0XMCKlX_q/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bo0burglgAF/

https://www.instagram.com/p/Bo0O7n3FGec/

https://www.instagram.com/p/Boxz2WwFvE1/

इस पार्टी के बाद मीडिया को दिए इंटरव्यू में प्रिंस और युविका बेहद खुश नजर आये और उन्होंने कई खट्टे मीठे अनुभवों को याद किया की कैसे उनका रिश्ता शुरू हुआ और कैसे आज वो एक दुसरे का हाथ थामे हमेशा के लिए एक दूजे का होने जा रहे है।

प्रिंस और युविका

प्रिंस नरूला ने कहा की उनका रिश्ता जब शुरू हुआ था तभी उन्हें पता लग गया था की उन्हें युविका में अपनी जीवनसाथी मिल गयी है। हमारी तरफ से प्रिंस और युविका को शादी और अपनी आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनायें।

रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट प्रिंस नरूला- युविका चौधरी ने कराया,देखें तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।