रावण को एक खूंखार इंसान बताने पर भड़के Prem Sagar, बोले- '50 साल तक भी रामानंद सागर जैसी रामायण...' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रावण को एक खूंखार इंसान बताने पर भड़के Prem Sagar, बोले- ’50 साल तक भी रामानंद सागर जैसी रामायण…’

महान रामायण जैसे शो को कास्ट कर चुके प्रेम सागर आदिपुरुष में रावण के किरदार को एक खलनायक

लोगो के बीच लम्बे समय से चर्चाओं का विषय बनी हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 16 जून को बड़े परदे पर उतारा गया जिसके बाद से तो मानो फिल्म पर लोगो का सैलाब ही टूट पड़ा हो। फिल्म थिएटर से निकलने के बाद कई लोगो ने फिल्म की काफी निंदा की साथ ही ये भी कहा कि फिल्म में यूज़ किये गए ग्राफ़िक्स से लेकर भगवन राम के पहनावे तक कुछ भी रामायण से मिलता-जुलता तक नहीं हैं। 
1686987560 aadipurush ticket rates and ott details
महाकाव्य ‘रामायण’ के किरदारों और घटनाओं को फिल्म में गलत तरीके से दिखाने को लेकर दर्शक इसके खिलाफ लगातार अपनी नाराजगी जता रहे हैं। इसी कड़ी में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही फिल्म को लेकर कई सारी बातें भी कही हैं। 
1686987631 prem sagar3
एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने ने कहा कि उन्होंने अब तक फिल्म तो नहीं देखी लेकिन फिल्म का टीजर देखा है। इसमें देवदत्त नागे जो हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं वे कहते हैं, ‘तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की…’, इसे देखकर लगा है कि ओम राउत ने ‘आदिपुरुष’ के जरिए मार्वल बनाने की कोशिश की है।
’50 साल तक भी नहीं बन पायेगी रामानंद सागर जैसी रामायण’
1686987671 ramayan
प्रेम सागर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने एक लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा- ’50 साल तक भी रामानंद सागर जैसी बनाई हुई रामायण नहीं बन सकती… पापाजी का जन्म रामायण बनाने के लिए हुआ था, उन्हें रामायण को फिर से लिखने के लिए इस धरती पर भेजा गया था, जैसे वाल्मीकिजी ने इसे छंदों में लिखा था, तुलसीदासजी ने इसे अवध भाषा में लिखा था और पापाजी ने इसे इलेक्ट्रॉनिक युग में लिखा था…रामानंद सागर का रामायण एक ऐसा महाकाव्य था जिसे दुनिया ने एक्सपीरियंस किया और इसे लोगों के दिलों में कभी नहीं बदला जा सकेगा.’
फिल्म में रावण के किरदार को बताया बिलकुल गलत 
1686987706 saif ali khan ravan
प्रेम सागर के मुताबिक उनके पिता रामानंद सागर ने भी रामायण बनाई और उसमें भी उन्होंने क्रिएटिव फ्रीडम का इस्तेमाल किया लेकिन उन्होंने भगवान राम को समझा। उन्होंने कई ग्रंथ पढ़ने के बाद कुछ मामूली बदलाव किए और कभी भी तथ्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जिसके बाद रामायण जैसे शो को लोगो के आगे प्रस्तुत किया। इसके आगे प्रेम ने रावण के किरदार के तौर पर सैफ अली खान के काले रंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि रावण बहुत विद्वान और ज्ञानी था और कोई भी उसे खलनायक के तौर पर पेश नहीं कर सकता। 
क्रिएटिव फ्रीडम का किया गया गलत इस्तेमाल 
1686987751 collage maker 03 oct 2022 11.55 am
ग्रंथों में बताया गया है कि रावण ने जो भी किया, सिर्फ इसीलिए किया क्योंकि वह जानता था कि उसे भगवान राम के हाथों ही मोक्ष हासिल हो सकता है। वहीं जब रावण मरने वाला था, तब भगवान राम ने लक्ष्मण को रावण के चरणों में भेजा था ताकि वे उससे कुछ सीख ले सकें। वहीं अपने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए प्रेम सागर ने कहा कि आदिपुरुष में क्रिएटिव फ्रीडम की आड़ में रावण को खूंखार खलनायक के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। 
‘आदिपुरुष ने सारे फैक्ट्स बदल दिए हैं’
1686987781 image
उन्होंने कहा कि अगर आपने आज की रामायण बनाई है तो इसे ब्रीच कैंडी और कोलाबा में दिखाओ, इसे दुनिया भर में मत दिखाओ और लोगों की भावनाओं को ठेस मत पहुंचाओ। प्रेम सागर ने आगे कहा कि कृतिवासी और एकनाथ ने भी रामायण लिखी थी, उन्होंने सिर्फ रंग और भाषा बदली थी, लेकिन ‘आदिपुरुष’ ने सारे फैक्ट्स बदल दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।