सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल, पति आनंद आहूजा की बाहों में लिपट फ्लॉन्ट किया बेबी बंप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनम कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल, पति आनंद आहूजा की बाहों में लिपट फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मंगलवार को सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह और

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों जमकर अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। सोनम और आनंद आहूजा चंद महीनो बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। कुछ टाइम पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है। जिसके बाद से सोनम कपूर सोशल मीडिया पर जमकर अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस संग साझा कर रही हैं। अपनी इन तस्वीरों में सोनम बेबी बंप फ्लांट करते दिख जाती हैं। इसी कड़ी में सोनम कपूर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें सोनम अपने पति आनंद आहूजा संग बेहद रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
1649843048 14
यहां देखें सोनम और आनंद की रोमांटिक फोटोज 
मंगलवार को सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह और आनंद एक दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में सोनम कपूर अपने पति की बाहों में बैठी नजर आ रही हैं।  वहीं आनंद ने अपना चेहरा सोनम की तरफ किया हुआ है। इस दौरान आनंद प्यारी सी स्माइल करते दिख रहे है और सोनम ने अपनी आंखों को बंद कर रखा है। दोनों के चेहरे पर सुकून दिख रहा है।

सोनम कपूर की इन नई तस्वीरों में लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की एक लॉन्ग ड्रेस कैरी की हुई है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी सफेद रंग के ऑउटफिट में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनम कपूर ने प्यारा सा कैप्शन दिया है। अभिनेत्री ने लिखा,  मुझे हमारा जुनून सवार है आनंद आहूजा। 
1649843086 15
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर सोनम की तारीफ करते तक नहीं रहे हैं। फैंस के अलावा सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने बेटी की इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार लुटाया है।  
1649843107 16
मालूम हो, सोनम कपूर ने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें कर अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ देकर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। इन तस्वीरों के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा था, ‘चार हाथ, जो आपकी जिनती हो सके उतनी अच्छी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।