प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अनुष्का को हुआ खट्टा खाने का मन,तो एक्ट्रेस ने घर पर ही ऐसे उठाया गोलगप्पे का लुत्फ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अनुष्का को हुआ खट्टा खाने का मन,तो एक्ट्रेस ने घर पर ही ऐसे उठाया गोलगप्पे का लुत्फ

बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अनुष्का इस महीने

बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अनुष्का शर्मा इस महीने यानी जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है और इसी महीने किसी भी समय यह खबर सुनने को मिल सकती है कि अनुष्का और विराट अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। 
1610175235 4
वैसे इस पल का ये कपल बेसब्री से इंतजार भी कर रहा है। खैर,ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के वक्त जो कुछ भी खाने का मन कर वो जरूर खाना चाहिए। ऐसे अनुष्का शर्मा भी वहीं कर रही हैं,जी हां अभिनेत्री का जो खाने का मन हो रहा है वो चीज खूब खा-पी रही है।
1610175173 3
इस बात में कोई शक नहीं अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में अनुष्का अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी कई प्रेग्नेंसी से जुड़ी फोटोज शेयर करती रहती हैं। यूं तो अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी टाइम के वक्त अपनी फीगर और वेट को भी काफी मेंटेन करके चल रही हैं। लेकिन इसके साथ जो उनका खाने का मन हो रहा है उसे अच्छे से खा-पी भी रही है। 
1610175228 5

अनुष्का ने की गोलगप्पे की तस्वीर
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है,जिसमें से पहली तस्वीर में वो नारियल पानी पीते हुए दिख रही हैं और दूसरी तस्वीर में पानी पूरी प्लेट में रखे हुए दिख रहे हैं। इसमें से पहली तस्वीर में अनुष्का ने एक में नारियल पानी पकड़ा हुआ है। नारियल में एक स्टील स्ट्रॉ भी लगा हुआ है। जिसे अनुष्का सीधे पी रही हैं। इस स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-‘What a creation God’। 
1610175051 1
वहीं दूसरी इंस्टा स्टोरी में एक प्लेट में पानी पूरी के साथ तीखा पानी और मीठी चटनी भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख कर साफ है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में खट्टे-मीठे गोलगप्पे खाकर खूब आनंद ले रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है,घर पर खूब खाइए। इसके साथ ही उन्होंने कुछ इमोजी भी शेयर किए हैं। 
1610175101 2
बता दें हाल ही में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग बांद्रा स्थित क्लिनिक पर अपने रेगुलर चेकअप के लिए गई थीं,जिसके बाद विरुष्का के फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए कि अब शायद जल्द ही गुड न्यूज आने वाली है,मगर ऐसा कुछ नहीं था। वहीं अनुष्का शर्मा फिलहाल पूरी तरह से फिट हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।