प्रतीक बब्बर इस महीने करेंगे अपनी गर्लफ्रेंड सान्या से शादी, डेट आई सामने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रतीक बब्बर इस महीने करेंगे अपनी गर्लफ्रेंड सान्या से शादी, डेट आई सामने

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ इस महीने शादी के बंधन में

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रतीक बब्बर अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रतीक बब्बर ने पिछले साल सान्या से सगाई की थी और दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। खबरों के अनुसार प्रतीक बब्बर और सान्या सागर इस महीने की 22 और 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।

article 2019175221619336000

 

प्रतीक बब्बर इस महीने कर रहे हैं सान्या सागर से शादी

article 201851419355434554000

 

प्रतीक और सान्या 22 तारीख को लखनऊ में शादी करेंगें और उसके बाद यह 23 को मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन देंगे। बता दें कि सान्या और प्रतीक पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन प्रतीक और सान्या साल 2017 में रिलेशनशिप में आए थे।

article 201851419345934499000

 

सान्या सागर की बात करें तो वह लखनऊ की रहने वाली हैं और उन्होंने लंदन के गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। इसके साथ ही सान्या ने लंदन की ही फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग में स्पेशलाइजेशन किया है।

article 201851419372534645000

 

बॉलीवुड की सान्या उभरती लेखिका हैं। प्रतीक के पिता राज बब्बर की तरह सान्या के पिता भी  राजनेता हैं। बता दें कि दोनों के परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एमी जैक्सन के साथ जुड़ चुका है प्रतीक बब्बर का नाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रतीक बब्बर का नाम पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन के साथ भी जुड़ चुका है। प्रतीक और एमी ने फिल्म एक दीवाना था में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म के बाद से तो दोनों के अफेयर की खबरें वायरल हुईं थीं। एमी जैक्सन ने भी न्यू ईयर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से सगाई की है।

article 201851419384034720000

 

प्रतीक बब्बर की फिल्मों की बात करें तो फिल्म बागी 2 और मुल्क ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था और दोनों ही फिल्मों में उनकी अदाकारी सबको पंसद आई थी। प्रतीक बब्बर की 2019 में फिल्म छीछोर, अभी तो पार्टी शुरु हुई और यारम आ रही है।

 

article 2019175364820208000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।