ये जानी मानी एक्ट्रेस 5 सितारा होटल का 4.5 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना फुर्र हुई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये जानी मानी एक्ट्रेस 5 सितारा होटल का 4.5 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना फुर्र हुई

कन्नड़ की अभिनेत्री पूजा गांधी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। पूजा पर आरोप है कि वह अपना

कन्नड़ की अभिनेत्री पूजा गांधी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। पूजा पर आरोप है कि वह अपना बिल चुकाए बिना ही होटल से रवाना हो गई। एक्ट्रेस के खिलाफ बेंगलुरू के एक पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। खबरों के अनुसार पूजा बेंगलुरू के 5 सितारा होटल द ललित अशोक में रह रही थीं।

Pooja Gandhi

लेकिन वो 4.5 लाख रुपए का बिना बिल चुकाए वहां से चली गई। जब होटल प्रबंधन को बाद में खबर हुई तो पता चला कि पूजा ने उन्हें धोखा दिया है तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

pooja 600 1553067997

 

पुलिस थाने में जाकर चुकाया 2 लाख रुपए

पुलिस अधिकारियों ने पूजा को पुलिस स्टेशन में बुलाया जहां पर उन्हें 2 लाख का बिल दिया। सूत्रों के अनुसार पूजा ने होटल प्रबंधन से अनुरोध किया है कि उन्हें बाकी बिल चुकाने के लिए थोड़ा सा समय दिया जाए। सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन ने बकाया राशि का भुगतान करने के लिए उसे अनुग्रह समय देने का फैसला किया है।

Kanada Actress Pooja Gandhi Latest Stills3 1

पहले भी पैसों की वजह से रही विवादों में

पूजा के साथ ये पहली बार नहीं है कि जब वह पैसों के लिए विवादों में रही हो। इससे पहले भी वह साल 2011 में किरण नाम के एक निर्माता के साथ पैसों के लेनदेन की वजह से विवादों में रही थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि और धमकी के मामले दर्ज किए थे।

अभिनेत्री पूजा के काम की बात करें तो वह साल 2002 में फिल्म दुश्मनी से अभिनय की दुनिया में उन्होंने कदम रखा था। पूजा करीब 30 कन्नड़ फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुकी हैं। पूजा की साल 2012 में आई फिल्म दंडुपाल्या में पूजा के काम को बहुत तरीफें मिली थी। अभी तक फिल्म के तीन पार्ट बन गए हैं। इस फिल्म का तीसरा पार्ट बीते साल 2018 में रिलीज हुआ था।

pooja gandhi photos 019

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।