लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड को डेट कर रही प्लेबैक सिंगर Asees Kaur ने की गुरूद्वारे में शादी

पॉपुलर सिंगर असीस कौर म्यूजिक कंपोजर गोल्डी सोहेल के साथ शादी के बंधन में बांध गई है। कपल

पॉपुलर सिंगर असीस कौर म्यूजिक कंपोजर गोल्डी सोहेल के साथ शादी के बंधन में बांध गई है। कपल के इस बिग डे की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमे ये कपल शादी के बाद बहुत प्यारा नजर आ रहा है। शादी के जोड़े में असीस किसी अप्सरा से कम नहीं दिखाई दे रही साथ ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 
1687065037 348202437 1463203381156823 3644838731126371585 n
बता दे, दोनों ने परिवार की मौजूदगी में आनंद कारज सेरेमनी में शादी की। रातां लंबियां सिंगर असीस कौर ने दिलबर, अख लड़ जावे जैसे कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं। 17 जून को असीस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गई है दोनों ने गुरूद्वारे में बेहद ही सादगी भरे अंदाज में सात फेरे लिए। जिसमे उनके परिवार वाले और करीबी ही शामिल हुए।

असीस कौर ने अपनी जिंदगी के इस खास पल के लिए पिंक कलर का लेहंगा पहना था शादी के मौके पर असीस ने जरी वर्क किया और सलवार सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने गोटा वर्क किया दुप्पटा कैर्री किया था। 
1687065048 336072492 6071570446259730 6607109380831778020 n
इसी के साथ उन्होंने डायमंड नेकपीस पहन अपने लुक को कंप्लीट किया। दुल्हन के के जोड़े में असीस काफी प्यारी लग रही थीं। इस दौरान उनके हाथों में चूड़ा भी काफी सूंदर लग रहा था। वही गोल्डी ने भी ब्लश पिंक कलर की शेरवानी पहन असीस के साथ पेयर किया, दोनों की जोड़ी काफी एडोरेबल लग रही थी।
1687065061 344793728 654301323200600 390327622264847852 n
असीस और गोल्डी शादी के बाद गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने जाएंगे। दोनों की शादी की पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती दिखाई दे रही हो दोनों की शादी से उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे है। वही असीस ने कुछ समय पहले ही मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी जिंदगी के इस खास पल के लिए  वो काफी एक्साइटेड हैं  उन्होंने कहा था, ‘किसे पता था कि हार्ट ब्रेक सॉन्ग पर हो रहे स्टूडियो सेशन से मेरी लव स्टोरी शुरू हो जाएगी।
1687065076 354714632 638302751678845 765803526209617941 n
शादी की तैयारी का पूरा क्रेडिट मेरी बहन दीदार को जाता है क्योकि गोल्डी और मैं काम में बहुत बिजी है और शादी के बाद हम आशीर्वाद लेने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल जाएंगे फिर अगले महीने लंदन में शो के बाद हम हनीमून पर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।