बर्फ में रोमांस करते Nick Jonas और Priyanka Chopda की तस्वीरें हुई वायरल, जानिए क्या हैं इन तस्वीरो में खास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बर्फ में रोमांस करते Nick Jonas और Priyanka Chopda की तस्वीरें हुई वायरल, जानिए क्या हैं इन तस्वीरो में खास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपने वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करने के लिए बर्फ की वादियों

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) एक ऐसा कपल हैं जिन्हे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पसंद किया जाता हैं। दोनों अपनी तस्वीरो और बेहतरीन केमिस्ट्री से फैंस का दिल जितने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। कपल की इस लाजवाब केमिस्ट्री को देख कर ये तक पता लगा पाना मुश्किल हैं की इनके बीच पूरे 10 साल का ऐज गैप हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को अलग-अलग अंदाज़ में ज़ाहिर करते रहते हैं। ऐसे में अब वैलेंटाइन वीक में कपल एक-दूसरे के लिए कुछ स्पेशल न करे ऐसा कह पाना दो नामुमकिन ही होगा। जिसका सबूत भी इन लोगो ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से दे ही दिया हैं। चलिए हम आपको दिखाते हैं कि किस तरह निक और प्रियंका अपना वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। 
1675844854 329714605 1195085241204999 4512149008447677964 n
प्रियंका चोपड़ा संग रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आये निक 
हाल ही में निक जोनस ने वाइफ प्रियंका संग कुछ तस्वीरें को शेयर किया है, जिसमे दोनों का रोमांस काफी उमड़ता दिखाई दे रहा है। निक और प्रियंका इन दिनों एक दूसरे संग अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और इसके लिए वैलेंटाइन वीक से अच्छा क्या ही हो सकता हैं। पीसी और निक के साथ उनकी लाड़ली मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) भी इस वैलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करती नज़र आ रही हैं। इनका ये छोटा सा परिवार एक दूसरे संग काफी खुश दिखाई दे रहा हैं। 
1675844843 329577186 1214304842514120 5001315353725893233 n
निक और पीसी इन दिनों बर्फ की वादियों में अपने प्यार को काफी एन्जॉय करते दिख रहे हैं। बात करे तस्वीरो से रिवील हुए एक्ट्रेस के लुक कि तो, उन्होंने व्हाइट कलर का जंपसूट पहना हुआ है जिसमें रेड और ब्लू कलर के चैक प्रिंट्स बने हुए हैं। इसी के साथ पीसी ने क्लासी लुक कैरी करते हुए ग्रे शेड्स भी कैरी किए है। दूसरी ओर बात करे निक जोनस कि तो उन्होंने कैप के साथ ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में हैंडसम तरीके से खुद को कैरी किया हुआ है।
1675844871 329764944 719544489890263 3591172662917530408 n
मम्मी-पापा संग मालती ने भी एन्जॉय किया वैलेंटाइन वीक 
1675844815 328312441 169488195828059 8492232082179096612 n
जी हाँ…! न सिर्फ निक और प्रियंका बल्कि इनकी नन्ही दुलारी मालती भी अपने मम्मा-पापा संग इस वैलेंटाइन वीक को बर्फ की वादियों में एन्जॉय करते हुए नज़र आई। कुछ दिन पहले 31 जनवरी को जहाँ पीसी ने अपनी दुलारी का चेहरा सबके सामने रिवील किया था तो वही अब पीसी बेटी संग अपने इस खास लम्हो को जीती नज़र आ रही हैं। शेयर की गयी फोटोज के दौरान मालती को प्रियंका की गोद में बैठे देखा गया था जिसके बाद मालती का चेहरा देख फैंस भी काफी खुश हुए थे और बेटी के क्यूटनेस पर कई कॉम्पलिमेंट देते नज़र आये थे।
1675844824 untitled project (7)
गौरतलब हैं कि, मालती मैरी चोपड़ा का फेस देखते ही इंस्टाग्राम यूज़र्स ने कमेन्टस की बारिश कर दी थी। वही एक फैन का कहना था- बेबी वाकई में बेहद क्यूट और प्यारी हैं, और इसी तरह से पीसी के तमाम फैंस बेटी की पहली झलक को देखकर खुशी से झूम उठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।