दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन की फोटोज आई सामने, दिखा दोनों का प्यार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन की फोटोज आई सामने, दिखा दोनों का प्यार

मुंबई : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेंगलुरू में शादी के बाद अपना पहला रिसेप्शन दे रहे हैं।

मुंबई : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेंगलुरू में शादी के बाद अपना पहला रिसेप्शन दे रहे हैं। इस रिसेप्शन में दोनों के परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए। रणवीर जहां ब्लैक शेरवानी में दिखे वहीं दीपिका गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। इसी बात पर सब्यसाची मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के समय जो साड़ी पहनी थी उसे उन्होंने डिजायन नहीं किया बल्कि इसे अभिनेत्री की मां ने ही तोहफे में दिया था। मुखर्जी ने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी समारोह की नव दंपति की तस्वीरें साझा की थी।

ran

डिजायनर ने दीपिका की साड़ी वाले एक फोटो का शीर्षक लगाते हुए उन्होंने दावा किया ‘‘सिर से पांव तक सब्यसाची।’’ दीपिका ने यह साड़ी रणवीर सिंह के साथ कोंकणी रीति रिवाज से हुई शादी के समय पहनी थी। ऑनलाइन पोर्टल वॉयस ऑफ फैशन ने खबर दी है कि दीपिका की लाल सुनहरी कांजीवरम साड़ी को उनकी मां उज्ज्ला ने बेंगलुरू के एक शोरूम अंगादी गैल्लेरिया से खरीदा था।

ran 1

 इस खबर के सामने आने के बाद सब्यसाची ने यह कहते हुये स्पष्टीकरण जारी किया कि दीपिका की मां ने कोंकणी परंपरानुसार यह साड़ी अपनी बेटी को तोहफे में दी थी। एक मौके पर जब रणवीर और दीपिका स्टेज पर थे, तब दीपिका की साड़ी उलझने लगी, इसके बाद रणवीर ने आगे आकर इसे ठीक किया।दीपिका पूरी तरह पारंपरिक लुक में नजर आईं। दीपिका ने रिसेप्शन में गोल्डन सिल्क के साथ साटन के काम वाली साड़ी पहनी।

ran

इस लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका ने ग्रीन स्टोन का हार पहना। रॉयल टच देते हुए दीपिका शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी लगाए पारंपरिक लुक में नजर आईं। वहीं रणवीर ब्लैक वेलवेट पर गोल्डन थ्रैड की कारीगरी वाली शेरवानी में नजर आए।

ran 2

दीपवीर का रिसेप्शन लीला पैलेस होटल में चल रहा है। रिसेप्शन के मेन्यू में साउथ इंडियन डिशेज हैं। दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने कई बार होटल जाकर खाने की टेस्टिंग की है। बता दें कि कपल रिसेप्शन के अगले दिन ही मुंबई वापस लौट आएगा। इसके बाद दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका की पार्टी अटेंड करेंगे। रितिका ने दोनों के लिए स्पेशल पार्टी ऑर्गेनाइज की है।

ran 3

1 दिसंबर को तीसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। पहला 21 नवंबर को बेंग्लुरू और 28 नवंबर को मुंबई में ही होगा। तीसरे रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आया है। इसे एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने शेयर किया है।

ran 4

इस कार्ड पर लिखा है, कृपया हमारी शादी को सेलिब्रेट करने के लिए पधारे। ये रिसेप्शन ग्रैंड हयात मुंबई में 9 बजे से होगा। इसका ड्रेस कोड ब्लैक टाई रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।