अफसाना खान की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज वायरल, बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने मचाई धूम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अफसाना खान की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज वायरल, बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने मचाई धूम

तितलियाँ वर्गा फेम फेमस पंजाबी सिंगर और ब‍िग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान अपने प्यार साज

तितलियाँ वर्गा फेम पंजाबी सिंगर और ब‍िग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होने वाला है। अफसाना अपने प्यार साज के साथ 19 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहले उनकी हल्दी और मेहंदी सेरेमनीज की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें अफसाना और साज की खुश‍ियों में बिग बॉस के उनके दोस्त भी शाम‍िल हुए। 
1645259152 274308240 672751547209032 6865573144711249859 n
अफसाना के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रच चुकी है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ग्रैंड प्री-वेड‍िंग सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह साज और अपने दोस्तों संग बेहद खुश नजर आ रही हैं। अफसाना खान और उनके मंगेतर मेहंदी फंक्शन पर एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आए। दोनों ने ट्विनिंग करते हुए कपड़े पहने थे, जिसमें उनका स्टाइल भी देखने लायक था।

मेहंदी सेरेमनी के लिए अफसाना ने मेहंदी कलर का बेहद खूबसूरता सलवार सूट चुना था। लाल दुपट्टा, कानों में गोल्डन झुमके और होठों पर बड़ी सी मुस्कान लिए अफसाना काफी प्यारी लग रही थीं। उनके होने वाले दूल्हे साज ने भी मैच‍िंग कुर्ता पायजामा पहना था। अफसाना के माथे पर चूमते साज की यह तस्वीरें बेहद शानदार हैं। 

अफसाना के चाहने वालों ने इन खुश‍ियों में चार चांद लगा दिए। शादी में अफसाना के कई दोस्त शाम‍िल होने आए हैं। मेहंदी सेरेमनी की फोटोज में देखें तो अफसाना के साथ हिमांशी खुराना, राखी सावंत, शेफाली बग्गा, डोनल बिष्ट, उमर रियाज और अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं। सभी एक से बढ़कर एक लग रही हैं। इतना ही नहीं, सभी ने मिलकर अफसाना खान की मेहंदी में रंग भी जमा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।