अथिया शेट्टी की हल्दी लगाते हुए फोटो वायरल, फैंस लगा रहे तरह-तरह के कयास, जानें क्या है इसकी हकीकत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अथिया शेट्टी की हल्दी लगाते हुए फोटो वायरल, फैंस लगा रहे तरह-तरह के कयास, जानें क्या है इसकी हकीकत

स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीबुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने

स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीबुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने अपने शादी समारोह को काफी सीक्रेट रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ बड़े सितारों को ही आमंत्रित किया गया है। राहुल और अथिया की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनके फैंस कई तरह की फोटो को शेयर कर रहे है। 
1674485577 svgddd
सोशल मीडिया पर अथिया की हल्दी रस्म वाली फोटो काफी वायरल हो रही है। फैंस तरह- तरह के रिएक्शन दे रहे है। लेकिन आपको बता दें कि यह फोटो उनकी फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ की है। बता दें कि दोनों की हल्दी मेहंदी की रस्में शादी से एक दिन पहले सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर संपन्न हुई है। बता दें कि आज यानी 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

वहीं एक फैन पेज द्वारा ट्वीटर पर एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी ‘मुझसे शादी करोगी’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके संगीत का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों अपने आगामी जीवन के लिए उत्साहित नजर आ रहे है।
रिसेप्शन में शिरकत करेंगे कई राजनेता और बिजनेसमैन  
मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद ये कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेगा। जिसमें 2000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खेल और मनोरंजन जगत के अलावा कई राजनेताओं तथा बड़े बिजनेसमैन इस आयोजन में शिरकत करेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीयों क्रिकेटरों के रिलेशनशिप की खबर आये दिन आती रहती है। लेकिन कुछ ही कपल शादी के बंधन में बंधने का फैसला करते है। इस नई जोड़ी को उनके फैंस सोशल मीडिया पर मुकबारकबाद दे रहे है। वहीं आज पूरे दिन ट्वीटर तथा कई सोशल मीडिया साइट्स पर राहुल और अथिया के नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहे है।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।