पायल रोहतगी-संग्राम सिंह ने शेयर किया अपनी शादी का खूबसूरत कार्ड, देखें क्या है खास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पायल रोहतगी-संग्राम सिंह ने शेयर किया अपनी शादी का खूबसूरत कार्ड, देखें क्या है खास

लॉक अप’ स्टार पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जुलाई में शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच पायल

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों
की शादी की चर्चाएं पायल के
लॉकअपशो का हिस्सा बनने के बाद से ही तेज हो गई थीं।
लॉक अप में अपने बिंदास अंदाज से धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस पायल
, संग्राम को 12 साल से डेट कर रही हैं। अब जाकर उन्होंने शादी करने का
फैसला किया है।

1655899618 288983579 536309851506588 457639388871573177 n

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शादी की डेट का ऐलान
किया था। इस खबर से दोनों के फैंस काफी खुश है वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी का
वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है साथ ही उन्होंने फैंस को शादी में आने
का न्योता भी दिया है। उनका वेडिंग कार्ड इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पायल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वेडिंग इनविटेशन वीडियो की एक झलक
शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके नामों को भगवान राम के साथ जोड़कर
बनाया गया है। भगवान गणेश के आशीर्वाद के साथ शुरु हुए इस क्लिप में पायल और
संग्राम की कुछ खास कैलीग्राफी बनाई गई है
, जिसमें पढ़ने वाले पायल के संग राम भी पढ़ सकते हैं।

1655899734 screenshot 1

1655899739 screenshot 2

1655899742 screenshot 3

1655899747 screenshot 4

दरअसल, पायल और संग्राम दोनों ही
भगवान राम को काफी मानते है। दोनों की भगवान राम में आस्था होने के चलते शादी के
कार्ड में भगवान राम का सुंदर इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा
, “आपके आशीर्वाद से
हम नम्र होंगे।
इस वीडियो को अब
तक
1 लाख से ज्यादा लोगों ने
लाइक किया है। वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट पर दोनों को बधाई दे रहे है।

1655899760 288565585 718620246134494 4429348365274950444 n

एक इंटरव्यू में शादी को लेकर संग्राम सिंह ने कहा, ‘किस्मत अपना रोल अदा करती हैं। मैं पायल से आगरा मथुरा रोड
पर पहली बार मिला था। हम अब
9 जुलाई को आगरा
के जेपी पैलेस में शादी कर रहे। शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे
, जिसमें मेहंदी, हल्दी, संगीत सब होगा।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।