आगरा के लिए रवाना हुई पायल रोहतगी, इस दिन बनेगी संग्राम की दुल्हनिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आगरा के लिए रवाना हुई पायल रोहतगी, इस दिन बनेगी संग्राम की दुल्हनिया

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ से सुर्खियां बटोरने वाली पायल रोहतगी अब फाइनली दुल्हनिया

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ से सुर्खियां बटोरने वाली पायल रोहतगी अब फाइनली दुल्हनिया बनने जा रही हैं।  जी हां जल्द ही पायल अपने प्यार संग्राम सिंह से शादी करने जा रही हैं। दोनों लवबर्ड्स इसी साल जुलाई के महीने में शादी रचाने वाले हैं। आपको बता दे की दोनों ही कपल आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं।  जिसके लिए एक्ट्रेस मुंबई से आगरा रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयी हैं।  जहां एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए पयाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।  जिसे सुनने के बाद आपकी एक्सकिटमेंट भी और बढ़ जाएगी।  
1656575759 286321002 1123171524896940 6836635389854487320 n
दरअसल वीडियो में मीडिया के लोग पायल रोहतगी से शादी की तारीख पूछते नजर आ रहे हैं। वही शादी की तारीख के सवाल पर पायल रोहतगी टालमटोल करती नजर आईं। इस दौरान पायल काफी कैजुअल लुक में दिखीं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के लिए आगरा बेहद ही खास जगह है। यही वजह है कि वो आगरा में ही शादी करने जा रहे हैं। दरअसल दोनों की पहली मुलाकात आगरा में ही हुई थी। 
1656575786 289650397 1176509396528842 4244795101308625091 n
इसके बाद जब दोनों एक ही रियलिटी शो में मिले तो उनकी मुलाकातों और बातों का सिलसिला आगे बढ़ा।वही  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनो की शादी 9 जुलाई को होने जा रही है। जिसमें केवल दोनों तरफ के परिवार शामिल होंगे। दोस्तों और करीबियों को भी  इस शादी का न्योता नहीं दिया गया है। वही शादी होने के बाद कहा ये जा रहा हैं की दोनों दिल्ली आकर मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।    
1656575806 283951687 1153093915488732 7996284390497160003 n
वही लोगों ने तो अभी से संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को शादी की बधाई देनी शुरू कर दी है। आपको बता दे कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी एक दूसरे को बीते 12 साल से डेट कर रहे हैं। 12 साल से साथ रहने के बाद भी संग्राम सिंह और पायल रोहतगी अब तक भी शादी के बंधन में नहीं बंध पाए।
1656575843 288850166 1096808894242593 101924381556473518 n
वही लॉक अप के घर में दोनों ने ऐलान किया था कि वो जल्द ही शादी करेंगे। सम्राम सिंह ने अपना वादा निभा दिया है। अब जल्द ही दोनों एक से दो होने जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।