पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से कर ली सगाई,सोशल मीडिया पर फ्लॉट करती दिखी इंगेजमेंट रिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से कर ली सगाई,सोशल मीडिया पर फ्लॉट करती दिखी इंगेजमेंट रिंग

टीवी के पॉपुलर कपल कहे जाने वाले एजाज खान और पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए

टीवी के पॉपुलर कपल कहे जाने वाले एजाज खान और पवित्रा पुनिया सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। दरअसल दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें वायरल हो रही जिसे सुनने के हर किसी के होश उड़ गए हैं। हाल ही में परित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रिंग फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर पोस्ट की जिसे देखने के बाद यह कहा जा रहा हैं की पवित्रा पुनिया ने सगाई कर ली हैं। 
1664948516 248319929 932803010927970 969928533950837259 n
दरअसल कपल से जुड़े एक सोर्स ने इस बात को कंफर्म करते हुए कहा, ‘एजाज ने सोमवार को पवित्रा को अचानक प्रपोज कर दिया। ये पवित्रा के लिए भी एक सरप्राइज की तरह था, क्योंकि पवित्रा को इस बात का कोई आईडिया नहीं था। उन दोनों की वास्तव में इंगेजमेंट हो गई है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।’ हालांकि अभी तक दोनों ने इस बारे में किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
1664948542 273880390 980967206155514 1358812861614115352 n
वही पवित्रा ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा हैं की क्या?? वही अब पवित्रा की इस फोटो को देखकर कहा जा रहा है कि उन्होंने और एजाज ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।एजाज और पवित्रा के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। दोनों काफी लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं। साथ में रहने का फैसला दोनों ने बिग बॉस के बाद ही किया था। कपल को सोशल मीडिया पर फैंस ने #pavijaj नाम दिया है।
1664948633 capture
1664948657 263463375 447230057061527 747803810327240517 n
वही अब दोनों के सगाई की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों को जमकर बधाइयां भी दे रह हैं। वही अब दोनों के फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार हो गया हैं। 
1664948672 252524062 447871360141420 640549455715404761 n
साथ ही अब दोनों ही कपल इस बात का ऑफिसियल अनाउंसमेंट कब करते हैं ये देखना भी काफी दिलचस्प होने वाला हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।