परितोष त्रिपाठी ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर दिखी शादी की खुशी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परितोष त्रिपाठी ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, दूल्हा दुल्हन के चेहरे पर दिखी शादी की खुशी

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम कमा चुके एक्टर परितोष त्रिपाठी ने अपनी ज़िन्दगी की एक नई शुरुवात की

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम कमा चुके एक्टर परितोष त्रिपाठी ने अपनी ज़िन्दगी की एक नई शुरुवात की है। एक्टर ने अब अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली है, जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर ने पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ सात फेरे लिए और उत्तराखंड के दामाद बन गए। 
1670667575 capture
आपको बता दें, परितोष टीवी शो में अक्सर कामेडी का तड़गा लगाते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में परितोष त्रिपाठी की शादी में बॉलीवुड और टीवी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। जिनमें पंकज त्रिपाठी भी मौजूद थे। आपको बता दें, इससे पहले मेहंदी, संगीत और हल्दी की तस्वीरें भी सामने आई थी। 
1670667586 2
वहीं, शादी की बात करे तो एक्टर अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। कपल की खुशी इन वायरल फोटो में साफ दिखाई दे रही है। वहीं, अब सभी लोग एक्टर को शादी के बंधन में बंधने के लिए बधाइयाँ दे रहे हैं।  
1670667602 article 2022123439482935309000
आपको बता दें, परितोष को डांस रियलिटी शो में एंकरिंग कर इंडस्ट्री में पहचान मिली है। परितोष की कविताओं और शायरी को फैंस खूब पसंद करते हैं। शो के दौरान अक्सर उनका कभी भावुक तो कभी कॉमेडी भरा अंदाज़ देखने को मिलता है। 

वहीं, अब उनकी शादी की खबर से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि परितोष अपने फैंस को इतना बड़ा सरप्राइज देंगे। अब इस खुशी के मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।