सगाई के रुमर्स के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए Parineeti-Raghav, क्या जल्द ही इंगेजमेंट करने वाला हैं कपल? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सगाई के रुमर्स के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए Parineeti-Raghav, क्या जल्द ही इंगेजमेंट करने वाला हैं कपल?

बीते काफी समय से साथ में स्पॉट किये जाने को लेकर लगातार सुर्खियों में बने परिणीति चोपड़ा और

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पिछले काफी समय से एक दूसरे संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों के मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाने के बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे शुरु हो गए थे। हालांकि दोनों ने इसे कभी भी एक ऑफिशियली रिलेशनशिप के चलते कंफर्म नहीं किया।
लेकिन ये कपल लगातार साथ स्पॉट किया जा रहा है। तो वहीं खबरें हैं कि परिणीति और राघव जल्द ही आने वाली 13 मई, शनिवार को दिल्ली में एंगेजमेंट कर रहे हैं। सगाई के रुमर्स के बीच एक्ट्रेस और आप नेता एक साथ आज फिर एक बार मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए रवाना होते हुए स्पॉट किया गए। 
सगाई के रुमर्स के बीच राघव संग परिणीति चोपड़ा हुए दिल्ली के लिए रवाना

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा 13 मई को सगाई करने के रुमर्स को लेकर खूब छाए हुए हैं। वहीं कपल को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ते हुए स्पॉट किया गया। ऐसे में बार बार इनका साथ में स्पॉट होना लोगो के शक को बखूबी यकीन में बदल रहा हैं। इस दौरान परिणीति काफी सिंपल से लुक में नजर आईं। 
1683618015 screenshot 2
उन्होंने डार्क पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। तो वहीं उनके साथ में चल रहे राघव ने ब्लैक कलर की शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी थी। इस दोरान कपल ने एक साथ एयरपोर्ट के अंदर एंट्री की। खबरों के मुताबिक परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी दिल्ली में होनी है जोकि एक इंटिमेट सेरेमनी होगी। 
फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में होगी परिणीति-राघव की इंगेजमेंट 
1683618055 raghav chadha parineeti spotted together at mumbai airport 001
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव की इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए करीब 150 क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को इनवाइट किया गया है। हालाँकि अबतक कई जानकारियों को एक दम गोपनीय रखा जाने की पूरी कोशिश की जा रही हैं। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद हैं कि यह इस साल के एंड में होगी।
लगातार साथ स्पॉट किये जा रहे हैं परिणीति-राघव 
बता दें कि एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलों का सिलसिला जारी हुआ हैं। हाल ही में एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दोनों साथ नजर आए थे। इसके बाद मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट में डेट नाइट के लिए बाहर निकलने के बाद रविवार शाम को भी उन्हें एक-दूसरे के साथ कैमरा में कैद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।