दादी को बेहद पसंद है इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ Arjun Kapoor की जोड़ी,बनेंगी परफेक्ट दुल्हन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दादी को बेहद पसंद है इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ Arjun Kapoor की जोड़ी,बनेंगी परफेक्ट दुल्हन

तकरीबन 6 साल बाद Arjun Kapoor और परिणीति चोपड़ा की अगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से स्क्रीन पर रोमांस

तकरीबन 6 साल बाद Arjun Kapoor और परिणीति चोपड़ा की अगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड से स्क्रीन पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म से पहले ये जोड़ी फिल्म ‘इश्कजादे’ में साथ नजर आए थे और इस फिल्म में भी इन दोनों के बीच लव केमेस्ट्री ही देखने को मिलेगी। ‘इश्कजादे’ के बाद जहां अर्जुन और परिणीति के फैंस को उनकी ये जोड़ी फिल्म में पसंद आ रही हैं।

207485 parineeti arjun 1

आपको बता दें की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है।फिल्म के टे्रलर रिलीज होते ही परिणीति और Arjun Kapoor  की जोड़ी को एक साथ फिर देखने के लिए उनके फैंस का क्रेज बढ़ गया है।

https://instagram.com/p/BWXg753BtIm/?utm_source=ig_embed

 

सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि Arjun Kapoor की दादी भी यही चाहती है कि यह जोड़ी रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी एक हो जाए। अर्जुन कपूर की दादी को भी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बेहद पसंद हैं। अर्जुन कपूर के लिए एक अच्छी दुल्हन की तलाश कर रहीं उनकी दादी को तो परिणीति ही सबसे ज्यादा पंसद आ रही है।

https://instagram.com/p/Bhovjh8BaXd/?utm_source=ig_embed

 इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है

Arjun Kapoor ने कहा, ‘नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद मेरी दादी ने कहा कि मेरी सभी को स्टार्स में से मेरी जोड़ी सबसे ज्यादा परिणीति के साथ अच्छी लगती है। उनका ये भी सोचती हैं कि रियल लाइफ में परिणीति ही मेरे लिए परफेक्ट दुल्हन साबित होगी।’12012018 09

जबकि जब Arjun Kapoor से जब यह सवाल पूछा गया था की वो शादी कब करने वाले हैं? तो इस सवाल पर वह पहले ही कह चुके हैं कि पहले उनकी बहनों जाह्नवी, खुशी, रिया और अंशूला की शादी नहीं हो जाए उसके बाद ही वह अपनी शादी के बारे में सोचेंगे।

Arjun Kapoor to visit Punjab for the first time for Namastey England

वहीं कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट लिखा था,”परिणीति कहती है कि Arjun Kapoor मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेंटर, टीचर और को-स्टार हैं। मैं उनसे अपनी कोई भी बात शेयर कर सकती हूं। एक तरह से हम तीन बजे वाले दोस्त हैं जिनसे कभी भी बात की जा सकती है।”

https://www.instagram.com/p/BnWOI77FLaP/?utm_source=ig_embed_loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।