अपनी सगाई में पिंक लहंगे में दिखेंगी Parineeti Chopra तो वही आइवरी कलर के इंडोवेस्टर्न में नज़र आएंगे Raghav, देखिए कैसा होगा लुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपनी सगाई में पिंक लहंगे में दिखेंगी Parineeti Chopra तो वही आइवरी कलर के इंडोवेस्टर्न में नज़र आएंगे Raghav, देखिए कैसा होगा लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आज यानी 13 मई को सगाई करने जा रहे

पिछले महीनो से लगातार एक दूसरे संग स्पॉट होता हुए ये कपल अपनी डिनर डेट्स और मीटिंग्स के लिए खूब सुर्खियां बटोरता हुआ नज़र आ रहा हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की। आज यानी 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फाइनली अपने रिश्ते को ऑफिशल करते हुए सगाई करने जा रहे हैं। 13 मई का दिन इस कपल के लिए बेहद खास होने वाला है। 
1683958521 raghav parineeti engagement look 100147210
जिसके लिए दिल्ली में कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में सगाई का कार्यक्रम रखा गया है। अपनी सगाई के तमाम अरेंजमेन्ट्स के लिए परिणीति कई दिनों से दिल्ली मे मौजूद हैं और इंगेजमेंट की तैयारियों पर नज़र बनाए हुए हैं। वहीं परिणीति ने अपने पहले वेडिंग फंक्शन को खास बनाने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आफटफिट को चुना है। वहीं राघव चड्ढा अपने डिजाइनर मामा के आउटफिट में दिखेंगे।
1683958528 raghav parineeti 1683525168 1683630783
परिणीति अपने लुक को काफी सिंपल और सोबर रखते हुए काफी अट्रैक्टिव रखना चाहती हैं। वैसे भी आजकल मिनिमल मेकअप का ट्रेंड है। ऐसे में परिणीति ने काफी सटल कलर की ड्रेस अपने लिए फाइनल की है। परिणीति-राघव की सगाई की थीम भी पूरी तरह से पेस्टल कलर पर बेस्ड है। यानि सब कुछ सिंपल लेकिन एलीगेंट तरीके से होगा।
अपनी सगाई के लिए पिंक लहंगे को किया शॉर्टलिस्ट 

राघव चड्ढा की मंगेतर परिणीति अपने इस खास दिन के लिए पिंक शेड वाले लगंहे में नज़र आएंगी। परिणीति की इंगेजमेंट ड्रेस मनीष मल्होत्रा के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में से एक होगी। एक्ट्रेस ने अपने इस दिन के लिए पेस्टल और सोबर कलर को चुना है। परिणीति को ज्यादा हैवी और वर्क वाली ड्रेस पसंद नहीं हैं ऐसे में रिंग सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने बेहद ही खास लुक को चुना है। 
आइवरी खादी सिल्क कुर्ते में दिखेंगे राघव चड्ढा
1683958666 fdw6hhguubq2sfu
वहीं दूसरी ओर परिणीति के होने वाले पति राघव चड्ढा ने भी अपने स्पेशल दिन के लिए डिजाइनर ड्रेस चुनी है। राघव के मामा फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा हैं। उन्होंने खासतौर से राघव चड्ढा के लिए प्योर खादी सिल्क में अचकन डिजाइन की है, जिसे आइवरी पैंट और मैचिंग कुर्ते के साथ टीमअप किया गया है।
जानिए परिणीति-राघव की सगाई में शामिल होंगे कितने मेहमान?
1683958699 img 20230512 wa0049
जहा अबतक हमने बात की सिर्फ इस शाम के मैन होस्ट्स की तो अब वही बात करते इनकी इस सगाई में शामिल होने वाले गेस्ट्स की। तो राघव-परिणीति की सगाई के कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी के पाठ से होगी। इसके बाद करीब 5 बजे से इंगेजमेंट के कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई का कार्यक्रम रखा गया है। जिसे बेहद ही खूबसूरती के साथ सजाया भी जा चूका हैं। 
1683958715 1166617253 whatsapp image 2023 05 13 at 9 15 09 am
परिणीति-राघव की सगाई में बॉलीवुड से कई लोग शामिल होंगे। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी सगाई में शामिल होने के लिए आज दिल्ली पहुंच चुकी हैं, तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति से जुड़े कई चेहरे भी इनके इस खास दिन को सेलेब्रेट करने के लिए शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।