परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया स्कूबा डाइविंग का एक्सपीरियंस, इंडोनेशिया द्वीप में कर रहीं वेकेशन एंजॉय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया स्कूबा डाइविंग का एक्सपीरियंस, इंडोनेशिया द्वीप में कर रहीं वेकेशन एंजॉय

परिणीति चोपड़ा इन दिनों इंडोनेशिया में एक द्वीप पर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहीं हैं। अब हाल ही

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए काफी जानी जाती है। सोशल मीडिया पर वो काफी ज्यादा एक्टिव रहतीं हैं। अक्सर वो अपने मजेदार वीडियो और फोटोज़ अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। तो वहीं अब परिणीति इन दिनों वेकेशन पर निकली हुई हैं। जहां, से उन्होंने अपनी कईं सारी फोटोज़ शेयर की हैं। इन फोटोज़ को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि परिणीति अपना वेकेशन काफी ज्यादा एंजॉय कर रहीं हैं। अब हाल ही में परिणीति स्कूबा डाइविंग करती हुई नज़र आईं हैं। जिसके साथ ही उन्होंने स्कूबा डाइविंग के साइड इफेक्ट भी बताए हैं।
1654602998 276035286 1157003221726639 1013659001710607219 n
आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा इन दिनों इंडोनेशिया में एक द्वीप पर अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रहीं हैं। इस दौरान परिणीति के साथ उनके छोटे भाई और दोस्तों का एक ग्रुप भी मौजूद था। बता दें, इस वेकेशन पर परिणीति ने समुंद्र की लहरों के बीच गोते लगाए और मछलियों के शहर को खूब एंजॉय कर रहीं है। जिसकी एक फोटो उन्होंने शेयर की है। बता दें, परिणीति ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में परिणीति स्विम सूट पहने बोट पर बैठे हुए नज़र आ रहीं हैं। साथ ही खुशी से अपने हाथ फैलाते हुए मु्स्कुराती दिखाई दे रहीं हैं।
1654603010 242977156 345487067202550 5625375759296242900 n
इस फोटो को शेयर करने के साथ परिणीति ने कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होने लिखा, “आप सिर्फ एक फोटो लेने के लिए मुझे नाव पर टिके रहने के लिए मना सकते हैं, नहीं तो”। इसके साथ ही स्विमिंग और मछली का भी इमोजी शेयर किया है। इस फोटो को परिणीति के फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। साथ ही इस फोटो पर लाइक करने के साथ कॉमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहें हैं।

बता दें इससे पहले भी परिणीति ने अपने भाई और दोस्तों के साथ स्कूबा डाइविंग कॉस्ट्यूम में कई फोटोज़ पोस्ट की थीं। वहीं शेयर की गई एक वीडियो में उनके पैर पर कईं सारे चोटों के निशान भी दिखाई दे रहे थे। परिणीति ने पोस्ट में बताया कि कैसे समुद्र में स्कूबा डाइविंग कभी-कभी शरीर पर भारी पड़ सकता है, जिससे पैरों में चोट लग जाती है। जिसे देख उनके फैंस परेशान होते भी नज़र आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।