सगाई के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखी Parineeti Chopra, एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सगाई के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखी Parineeti Chopra, एक्ट्रेस का लुक कर देगा हैरान

बॉलीवुड के नए-नवेले कपल बने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में सगाई के बंधन में बंधे

बॉलीवुड के नए-नवेले कपल बने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में सगाई के बंधन में बंधे हैं। जहां दोनों ही कपल ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने सगाई के फंक्शन को ऑर्गनाइस किया था। हालांकि दोनों के सगाई में करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। सगाई के बाद दोनों ने खुद ही अपनी खूबसूरत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वही हाल ही में सगाई के बाद पहली बार परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया हैं। 
1684754194 347832258 620737956395175 4723579083583536129 n
दरअसल अब सगाई के बाद परिणीति पहली बार नजर आई हैं। जहां परिणीति को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में परिणीति कैजुअल लुक में नजर आईं।एयरपोर्ट पर उन्होंने व्हाइट टीशर्ट- डेनिम जीन्स के साथ ब्लेजर पहनी हुई है। इस लुक को उन्होंने ब्लैक हैंड बैग और ब्लैक गॉगल्स के साथ कम्पलीट किया है। परिणीति को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया, जहां उन्होंने एक- एक करके फैंस के साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह अपनी कार की तरफ निकल गईं।

एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने परिणीति को उनकी सगाई के लिए बधाई दी। वही एक मीडिया पर्सन ने उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछा, ‘परी जी शादी कब है?” हालांकि उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन पैपराजी के बधाई देने पर हाथ जोड़ कर उनका धन्यवाद किया। बता दे की परिणीति ने हाल ही में अपने सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसपर फैंस जमकर प्यार बरसाते दिख रहे थे। 
1684754358 347869541 216589304497866 6300420476941386209 n
 परिणीति और राघव के सगाई का फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। जहां दोनों की सगाई की तस्वीर देख फैंस बेहद खुश दिखे थे। सगाई से पहले ही मीडिया में काफी समय से दोनों के रिलेशन को लेकर बात चल रही थी। जहां दोनों ही कपल को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया हैं। 
1684754374 347429382 236004325785099 1837320921721297482 n
कभी डिनर के लिए तो कभी फंक्शन में ये लव बर्ड्स एक साथ देखे जाते थे। इसी के साथ अब फैंस को इनके शादी का भी बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसा में देखना काफी दिलचस्प होगा की आखिर कब ये कपल शादी के बंधन में बंधेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।