परिणीति ने खोला दिल का राज़, बचपन में खूब हुई थी शोषण का शिकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

परिणीति ने खोला दिल का राज़, बचपन में खूब हुई थी शोषण का शिकार

NULL

भारत में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी ही योजनाएं बनायीं जाती है पर उन पर अम्ल कर आपने बेहद कठिन होता दिखाई देता है। महिला सुरक्षा और नारी सम्मान के बारे में आपने कई बड़े लेख और भाषण सुने होंगे जिसको लेकर तमाम तरह की सरकारें दावें करती है होता कुछ नहीं। आपको बता दें की ये समस्या सिर्फ आम लोगों के साथ नहीं है हर आयु और वर्ग के लोगों को इस मुसीबत से दो चार होना पड़ा है।

1 438हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कुछ इसी तरह का किस्सा मीडिया के सामने अपने फैंस के साथ शेयर किया जिसमे उन्होंने बताया की वो भी इस तरह की छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है और आज तक वो उस घटना को नहीं भूली है। परिणिति चोपड़ा ने बताया कि वह छोटे से शहर अम्बाला की रहने वाली है।

2 254अम्बाला में उनके घर से उनका स्कूल महज 15 मिनिट की दूरी पर थ। जब वो छोटी थी तो उनके पास स्कूल की बस के किराये के लिए पैसे नहीं थे इसलिए वह साइकिल से स्कूल जाया करती थी। जब वह स्कूल जाती थी तो कुछ लड़के उनके साथ छेड़छाड़ करते थे।

3 198ये बात काफी हैरानी की है कि परिणिति को भी बाल शोषण का सामना करना पड़ा है उनके पापा उन्हें साईकिल से इसलिए भेजा करते थे क्योंकि वो उन्हें स्ट्रोंग बनाना चाहते थे और आज वह अपने पापा के डिसीजन से बेहद खुश है।

4 1आपको बता दे कि परिणिति की हालही में रिलीज़ हुई फिल्म गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अक्षय कुमार के साथ परिणीति एक इवेंट के दौरान मीडिया के सामने ये बात बता रही थी ।

5 131साथ ही उन्होंने ये भी कहा की लड़कियों के साथ अगर कुछ होता है तो इसे सहने के बजाये खुलकर इसका विरोध करना चाहिए नहीं तो किसी ऐसे की मदद लें जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सके। ऐसे मामलों को इग्नोर करना काफी गलत बात है और लड़कियों को ये बात समझनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।